फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Cross questions from Himanshu to confirm the statements

बयानों की पुष्टि के लिए हिमांशु से किए क्रास सवाल

Sun, 05 Jan 2020 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Cross questions from Himanshu to confirm the statements
बयानों की पुष्टि के लिए हिमांशु से किए क्रास सवाल
विज्ञापन

शामली। अजय पाठक परिवार हत्याकांड के आरोपी हिमांशु को शनिवार को पुलिस ने चार दिन के रिमांड पर लाकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस ने उसके द्वारा दिए गए बयान की पुष्टि के लिए सवालों की लंबी लिस्ट बनाई। उससे घुमा फिराकर कई सवाल पूछे। चर्चा है कि पुलिस उसे दिल्ली भी ले गई है।
हिमांशु से पूछताछ के लिए चार दिन का पुलिस कस्टडी रिमांड मिला है। शनिवार सुबह पुलिस उसे मुजफ्फरनगर जेल से रिमांड पर लाई। पुलिस ने उससे लंबी पूछताछ की। मामला काफी सुर्खियों में होने से पुलिस इसमें कोई चूक नहीं छोड़ना चाहती। इसलिए गिरफ्तारी के बाद उसने जो बयान दिए थे उसकी हर बात की पुष्टि पुलिस करना चाहती है। लिहाजा पुलिस ने उससे पूछताछ के लिए सवालों की लिस्ट तैयार की है। उन्हीं सवालों को उससे पूछा जा रहा है। उससे क्रास सवाल किए गए कि वो सच बोल रहा है या नहीं। पुलिस को गुमराह तो नहीं कर रहा। पाठक के घर वो कब गया था। वहां कौन कौन था। बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी के बाद उसने जहां- जहां जाने की बात कही हैं, उसका एक रोड मैप पुलिस ने तैयार किया है। उसी के अनुसार पुलिस उसे ले जा रही है। वो कहां रुका। कहां कार में पेट्रोल डलवाया। किस टोल प्लाजा से निकला। उन सबकी फुटेज लेेकर पुलिस उसके बयानों की पड़ताल के साथ पुख्ता सबूत भी जुटाएगी।
विज्ञापन

पुलिस हिमांशु से ये भी पूछ रही है कि वारदात के बाद उससे फोन पर किसकी बात हुई है, उसे द्वारा दिए जा रहे जवाबों को उसके मोबाइल की सीडीआर से पुष्ट भी किया जा रहा है कि वह सही बोल रहा है या नहीं। बताया गया कि वो शामली से निकलने के बाद सोनीपत और दिल्ली भी गया। चर्चा है कि दिल्ली में वो जहां रुका था पुलिस की टीम उसे वहां भी ले गई है। हालांकि पुलिस ने इसकी अधिकृत पुष्टि नहीं की। दरअसल पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती पाठक परिवार के घर से गायब जेवरात बरामद करने की है जिसमें पुलिस टीम लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसआईटी ने शुरू की जांच
केस की विवेचना के लिए गठित एसआईटी ने काम शुरू कर दिया है। फोरेंसिक टीम सभी तथ्य जुटा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अजय, स्नेह और वसुंधरा के शरीर पर धारदार हथियारों से हमले के निशान मिले। सबसे बुरा हाल अजय पाठक का था। उनकी पत्नी और बेटी के शरीर पर भी धारदार हथियारों के कई वार थे। एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि अजय पाठक की बेटी से हमलावर का काफी संघर्ष हुआ था। हमलावर ने उसके सिर पर भी प्रहार किया था। एसपी ने बताया कि चार दिन का रिमांड मिला है। रिमांड पूरा होने के बाद ही पुलिस इस केस में पूरी जानकारी देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed