फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Crop cutting experiments will now take place with the CCE Agri App

‘अब क्राप कटिंग प्रयोग सीसीई एग्री एप से होंगे’

Thu, 24 Oct 2019 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
Crop cutting experiments will now take place with the CCE Agri App
शामली। डीएम अखिलेश कुमार सिंह ने धान की फसल की क्रॉप कटिंग का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि अब सभी क्रॉप कटिंग प्रयोग सीसीई एग्री एप से होंगे। बाबरी गांव में धान की 43.03 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में क्राप कटिंग करवाई। जिसमें 26 किलो 450 ग्राम धान की फसल का उत्पादन हुआ।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को डीएम ने बाबरी गांव में रामवीर सिंह के खेत का धान पूसा नंबर वन का क्रॉप कटिंग कराया। उन्होंने 43.03 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में क्राप कटिंग करवाई। जिसमें 26 किलो 450 ग्राम धान की फसल का उत्पादन हुआ। इसी तरह पूरे जिले में क्राप कटिंग करवाई जा रही है। जिससे जिले में हो रहे उत्पादन की सटीक जानकारी हासिल करने में मदद मिलेगी। एग्री एप से कटिंग करवाने पर किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ भी मिलेगा। बाबरी के रामवीर सिंह के खेत का धान पूसा नंबर वन का क्रॉप कटिंग कराया गया धान का प्रतिशत अच्छा रहा। उधर, बाबरी में डीएम ने गोशाला में पहुंचकर चारा, पानी की व्यवस्था देखी। प्रधान से कहा कि सर्दी के समय निराश्रित गोवंश के लिए चारों तरफ त्रिपाल लगाने की व्यवस्था की जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

गोवंश को सुरक्षित रखें
शामली। एक गाय का कान कुत्तों ने नोंच दिए जाने पर डीएम ने मौजूद कर्मचारियों पर नाराजगी प्रकट की। कुत्तों से सभी गोवंश को सुरक्षित रखना आप सभी का कार्य है। प्रधान को वहां की साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त रखने श्मशान घाट में कूड़ा हटवाने के निर्देश दिए। श्मशान घाट में किसी प्रकार की गंदगी और कूड़ा नहीं रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed