फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Crooked mother from tractor to save son

बेटे को बचाने में ट्रैक्टर से कुचली मां

Mon, 29 May 2017 12:14 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
शामली, अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 29 May 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
Crooked mother from tractor to save son
accident - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली/गढ़ीपुख्ता। ढाई साल के बच्चे को बचाने के चक्कर में गर्भवती महिला की ट्रैक्टर की चपेट में आकर मौत हो गई। उसकी मौत से परिजनों से कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। गमगीन माहौल में महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया। 
विज्ञापन


गढ़ीपुख्ता थानाक्षेत्र के गांव पेेलखा में शनिवार की शाम कुलदीप की पत्नी रीतू अपने ढाई साल के बेटे को घेर में खड़े ट्रैक्टर की सीट पर बैठाकर काम करने लगी।
विज्ञापन


इसी दौरान बच्चे ने ट्रैक्टर में लगी चाबी को घुमा दिया। गियर में होने के कारण ट्रैक्टर स्टार्ट हो गया और घेर की दीवार में जाकर टकरा गया। यह देखकर रीतू ट्रैक्टर से बच्चे को उतारने के लिए दौड़ी। ट्रैक्टर के पीछे से बच्चे को उतारने का प्रयास करने लगी। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और गिर गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैक्टर का पहिया महिला की कोख में लग गया। नतीजतन महिला घायल हो गई। शोरशराबा होने पर परिजन दौड़े और महिला को अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन महिला ने दम तोड़ दिया। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर महिला के मायके पक्ष के लोग भी आ गए।

बाद में मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। गमगीन माहौल में बाद में महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान कार्यवाहक थाना प्रभारी मेजर सिंह ने बताया कि महिला की मौत की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। ट्रैक्टर की चपेट में आने से     महिला की मौत हुई है। शव का परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया है। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

कार ट्रक से टकराई, दो घायल
कैराना। शामली रोड पर रविवार की सुबह चार बजे दर्शन करने के लिए शाकंभरी देवी जा रहे परिवार की कार आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई, जिसमें कार सवार दो लोग घायल हो गए।

पुलिस ने घायलों को शामली अस्पताल पहुंचाया तथा ट्रक को कब्जे में ले लिया। इसके बाद, कार चालक ने कोतवाली में ट्रक चालक के विरुद्ध तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की।

मोहल्ला अफगानान निवासी गोपाल व उसकी पत्नी लता अपने दो पुत्र व पुत्रवधू. बेटी और बहनोई के साथ रविवार सुबह चार बजे कार द्वारा शाकंभरी देवी दर्शन करने के लिए जा रहे थे।

कार को परिवार का ही सदस्य बिट्टू चला रहा था। जैसे ही उनकी कार शामली रोड पर पब्लिक इंटर कॉलेज के पास पहुंची, तो आगे आगे चल रहे ट्रक और कार की टक्कर हो गई।


कार काफी दूर तक ट्रक के पीछे पीछे घिसटती हुई चली गई। बाद में कार को ट्रक से अलग किया गया। हादसे में घायल कार सवार गोपाल के बहनोई व बेटी को शामली अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। वहीं, बाद में कार चालक बिट्टू, निवासी मोहल्ला अफगानान ने कोतवाली में ट्रक चालक के विरुद्ध तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed