{"_id":"611d641a8ebc3e79c006a983","slug":"up-crime-news-the-miscreants-robbed-25-thousand-rupees-from-a-farmer-in-a-village-of-shamli","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बदमाशों ने तमंचे के बाल पर किसान से लूटे 25 हजार रुपये, दो दिन में तीन वारदातों से ग्रामीणों में दहशत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: बदमाशों ने तमंचे के बाल पर किसान से लूटे 25 हजार रुपये, दो दिन में तीन वारदातों से ग्रामीणों में दहशत
Thu, 19 Aug 2021 01:18 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 19 Aug 2021 01:18 AM IST
सार
बैंक से 25 हजार रुपये लेकर वह साइकिल से अपने गांव जा रहा था। रास्ते में बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर जान से मारने की धमकी देकर किसान से 25 हजार रुपये लूट लिए और फरार हो गए।
विज्ञापन
शामली पुलिस।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
शामली के आदर्श मंडी थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो लुटेरों ने दो दिन में लूट की तीन वारदातों को अंजाम देकर ग्रामीणों में दहशत फैला दी। बैंक से रुपये निकालकर घर जा रहे कसेरवा खुर्द निवासी किसान से बदमाशों ने 25 हजार रुपये लूट लूट लिए। पीड़ित किसान ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के गांव कसेरवा खुर्द निवासी किसान भभिंद्र सिंह दो दिन पहले 16 अगस्त को दोपहर में निकट के गांव टिटौली में स्थित बैंक शाखा में अपने खाते से रुपये लेने आया था। बैंक से 25 हजार रुपये लेकर वह साइकिल से अपने गांव जा रहा था। रास्ते में बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर जान से मारने की धमकी देकर किसान से 25 हजार रुपये लूट लिए और फरार हो गए।
विज्ञापन
ग्रामीणों के मुताबिक, इससे पहले गांव निवासी जसबीर से भी बाइक सवार बदमाशों ने नकदी लूट ली थी। इससे पहले दिन 15 अगस्त को शाम करीब चार बजे गांव कसेरवा खुर्द निवासी जोगराज उर्फ जोगा शामली से पूर्वी यमुना नहर के निकट पीर के बराबर से जाने वाली सड़क से घर लौट रहा था। रास्ते में बाइक सवार दो बदमाशों ने उससे 4200 रुपये लूट लिए थे। दो दिन में लूट की तीन घटनाएं होने से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि भभिंद्र से हुई लूट की घटना की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अन्य दो मामलों में पुलिस ने तहरीर न मिलने की बात कहते हुए लूट की कोशिश करना बताया है। पुलिस का कहना है कि बाइक के नंबर के आधार पर लुटेरों की तलाश की जा रही है।