{"_id":"5b2d46e04f1c1bf96e8b993c","slug":"two-piece-blackjack","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़ा डालने को लेकर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कूड़ा डालने को लेकर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली।
Updated Sat, 23 Jun 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
crime
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना। अलीपुर गांव में कूड़ा डालने के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले। जिसमें छह लोग घायल हो गए। घायलों में एक महिला सहित तीन लोगों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मामला दो समुदाय का होने के कारण दोनों पक्षों के बीच तनाव व्याप्त है।
क्षेत्र के ग्राम अलीपुर निवासी मुरशद और महक सिंह पक्ष के बीच शुक्रवार सुबह सात बजे कूड़ा डालने को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज होने के साथ ही वह आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले।
संघर्ष में मुरशद पक्ष से मुरशद व उसका भतीजा बिलाल, पत्नी रिहाना तथा महक सिंह पक्ष के राजबाला, रवि एवं शीशपाल घायल हो गए। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची तथा लाठियां फटकार कर मामले को बढ़ने से रोका। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
जहां से चिकित्सकों ने एक पक्ष के मुरशद व दूसरे पक्ष के शीशपाल व राजबाला की गंभीर हालत के चलते जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के विरुद्घ कोतवाली पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उधर, मामला दो समुदाय का होने के कारण दोनों पक्षों के बीच तनाव बन गया। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी सुनील दत्त का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी।