{"_id":"2d0f5f8f3cd11370168aa87fca32007e","slug":"two-brothers-killed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सगे भाइयों को गोलियों से भूना ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो सगे भाइयों को गोलियों से भूना
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
Updated Sat, 07 Nov 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली/कांधला। कांधला क्षेत्र में पूर्वी यमुना नहर फतेहपुर के निकट बाइक सवार दो सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सरेराह डबल मर्डर से इलाके में सनसनी फैल गई और पुलिस में हड़कंप मच गया। फिलहाल हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस जांच में जुटी हुई है। उधर, दोनों भाइयों की हत्या से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
कांधला क्षेत्र के गांव रसूलपुर गुजरान निवासी महावीर (50) और प्रवेश उर्फ बिल्लू (40) पुत्र हरचंद सगे भाई थे। धान काटने के दौरान प्रवेश की आंख में पत्ता लग गया, जिससे उसकी आंख में सूजन आ गई। शुक्रवार अपराह्न करीब सवा तीन बजे प्रवेश को डाक्टर के यहां दिखाने के लिए महावीर बाइक से कांधला ले जा रहे थे। जब दोनों पूर्वी यमुना नहर पटरी मार्ग पर फतेहपुर पुलिया के निकट पहुंचे, तो अज्ञात बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और दोनों भाइयों के सीने पर सटाकर गोलियां मार दीं।
गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों और राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को महावीर मृत पड़ा मिला, जबकि प्रवेश की सांस चल रही थी। पुलिस दोनों को शामली लाई, लेकिन तब तक प्रवेश ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
इसके बाद रसूलपुर के दर्जनों ग्रामीण शामली सीएचसी पहुंचे। वहीं, एएसपी वीके मिश्र ने घटनास्थल और फिर अस्पताल पहुंचकर वारदात की जानकारी ली। एसओजी टीम को भी छानबीन में लगाया गया। रसूलपुर के ग्राम प्रधान राजपाल सिंह की ओर से अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिए।
दोनों के शवों को पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। जहां घटना हुई है, वहां एसओजी को लगाया गया है, जो मोबाइल सर्विलांस के माध्यम से जांच करेगी।
- वीके मिश्रा, एडिशनल एसपी