फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Two arrested with fake notes of seven thousand

सात हजार के नकली नोटों के साथ दो गिरफ्तार

Sat, 29 Jun 2019 12:37 AM IST
Deepak Sharma शामली/अमर उजाला/ब्यूरो
शामली/अमर उजाला/ब्यूरो Published by: Deepak Sharma Updated Sat, 29 Jun 2019 12:37 AM IST
विज्ञापन
Two arrested with fake notes of seven thousand
arrest - फोटो : अमर उजाला
शामली। शहर कोतवाली पुलिस ने रोडवेज बस स्टैंड के पास नकली नोट को असली में चलाने की कोशिश करने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के कब्जे से 500-500 के 14 जाली नोट के अलावा एक-एक तमंचा, कारतूस और मोबाइल बरामद हुआ है।
विज्ञापन

शुक्रवार को एसपी अजय कुमार ने पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि बृहस्पतिवार शाम कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह राठौर, एसएसआई रविंद्र चतुर्वेदी, एसआई मुकेश कुमार पुलिस टीम के साथ गश्त और चेकिंग अभियान चला रहे थे। उसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि रोडवेज बस स्टैंड पर दो युवक नकली नोट लिए हुए हैं और उन्हें दुकानों पर चलाने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस टीम ने पहुंचकर दो युवकों को पकड़ लिया।
विज्ञापन


पकड़े गए युवकों ने अपने नाम सचिन शर्मा निवासी गांव टयोढ़ी थाना बड़ौत जिला बागपत और आसू उर्फ राजीव तोमर निवासी गांव शाहपुर बिड़ौली थाना बड़ौत जिला बागपत बताए। मुख्य आरोपी सचिन के कब्जे से कुल 4350 रुपये में 500-500 के आठ नकली नोट यानी चार हजार रुपये नकली, एक तमंचा और कारतूस बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे आरोपी वासू से कुल 3250 रुपये में छह नकली नोट यानी तीन हजार रुपये नकली, एक तमंचा और एक मोबाइल बरामद हुआ। सूचना पर इंटेलीजेंस ब्यूरो, अभिसूचना इकाई और स्वाट टीम ने कोतवाली पहुंचकर आरोपियों से पूछताछ की। एसपी ने बताया कि पूछताछ में नकली नोट चलाने के धंधे में कई और लोगों के शामिल हैं। बरामद मोबाइल में कुछ संदिग्ध नंबर मिले हैं, जिनके बारे में जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया गया है। दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed