फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   two arrested for posting objectionable post

आपत्तिजनक पोस्ट करने पर दो एडमिन गिरफ्तार

Sun, 01 Jul 2018 11:10 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली Updated Sun, 01 Jul 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
two arrested for posting objectionable post
demo - फोटो : demo
शामली के कैराना में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक फोटो वायरल कर धार्मिक भावनाओं को आहत करने के मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि पोस्ट करने वाला मुख्य आरोपी अभी फरार है।
विज्ञापन
मोहल्ला आलकलां निवासी दो युवक व्हाट्सएप ग्रुप चला रहे थे। मोहल्ले में ही रहने वाले ग्रुप के एक सदस्य ने धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली एक आपत्तिजनक फोटो डाल दी। इससे लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। टिप्पणी के तीन दिन बाद पुलिस को भी मामले का पता चला। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ग्रुप के दोनों एडमिन राशिद व अंसार को गिरफ्तार कर लिया। जबकि आपत्तिजनक पोस्ट वायरल करने वाला मुख्य आरोपी अभी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा।
विज्ञापन
बाद में आरोपियों के विरुद्घ एसआई जितेंद्र की ओर से धार्मिक उन्माद फैलाने के प्रयास से संबंधित संगीन धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराया गया।कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी सुनील दत्त का कहना है कि आरोपी राशिद व अंसार का चालान कर दिया गया है। जबकि फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed