{"_id":"58e1472f4f1c1bf5465b4861","slug":"tres-ladrones-detenidos-siete-bicicletas-recuperadas","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन चोर गिरफ्तार, सात बाइक बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन चोर गिरफ्तार, सात बाइक बरामद
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Apr 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
arrest shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने शामली बाईपास तिराहे से तीन बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों से चोरी की तीन बाइक बरामद की हैं। पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर चार बाइक और बरामद की गईं। पुलिस ने तीनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करते हुए उनका चालान कर दिया है।
शनिवार दोपहर पुलिस शामली रोड बाईपास तिराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी पुलिस ने शामली की और से आ रहे तीन बाइक सवारों को रोक लिया। पुलिस द्वारा मांगे जाने पर आरोपी बाइकों के कागज नहीं दिखा सके। जानकारी करने पर तीनों बाइक चोरी की पाई गईं। पुलिस तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोतवाली ले आई। तीनों ने बताया कि उन्होंने शामली जिले सहिता हरियाणा के सोनीपत और करनाल से बाइक चोरी की हैं। तीनों चोरी की बाइकों को बेचने के लिए जा रहे थे।
पुलिस ने तीनों की निशानदेही पर जगनपुर रोड रजवाहे के पास जंगल में बने एक मकान से चोरी की चार अन्य बाइक भी बरामद कर लीं। पुलिस ने तीनों बाइक चोरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया। कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि चोरी की सात बाइकों के साथ पकडे़ गए कैराना क्षेत्र के गांव भूरा निवासी जहांगीर और अश्वनी, अरदीप निवासी करनाल (हरियाणा) का चालान कर दिया। बरामद की गई बाइकों के इंजन नंबर और चेसिस नंबर के आधार पर उनके मालिकों का पता लगाया जा रहा है।