{"_id":"59fcb95b4f1c1b0d698b9479","slug":"tired-of-harassment-and-self-harm","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्पीड़न से तंग आकर किया आत्मदाह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उत्पीड़न से तंग आकर किया आत्मदाह
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Sat, 04 Nov 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
crime scene
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। ससुराल वालों के उत्पीड़न से तंग आकर एक विवाहिता ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। उसकी चीखपुकार सुनकर ससुराल पक्ष के लोग फरार हो गए। जब तक पड़ोसी आग बुझाते महिला ने दम तोड़ दिया था। पांच ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बाबरी के कैडी बस स्टैंड के पास 35 वर्षीय महिला शबाना पत्नी शमशेर ने शुक्रवार की सुबह घर में गृह कलह के चलते खुद को आग लगा ली। उसकी चीखपुकार सुनकर ससुराल पक्ष के लोग मौके से फरार हो गये जबकि पड़ोसी मौके पर आ गये और आग बुझाने का प्रयास किया।
मगर, तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। पड़ोसियों ने इसकी सूचना महिला के मायके पक्ष के लोगों को दी। मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए और थाना पुलिस को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
एसओ बाबरी संदीप बालियान मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। भाई कल्लू पुत्र सलीम निवासी अमीनगर जिला बागपत ने बताया कि उसकी बहन शबाना की शादी 15 वर्ष पूर्व शमशेर से हुई थी। ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए उसे परेशान करते थे। शुक्रवार को भी उसे प्रताड़ित किया गया, जिस कारण उसने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, कल्लू की ओर से आरोपी जेठानी शकीला पत्नी अली शेर, जेठ अली शेर पुत्र गुलशेर, तबसुम पुत्री अलीशेर, मीदन पत्नी इलियास एवं राशिद पुत्र इंतजार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी है।