{"_id":"5b71d57042c792385c0bf2d1","slug":"three-thief-in-the-encounter-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में तीन बदमाश दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुठभेड़ में तीन बदमाश दबोचे
शामली/अमर उजाला/ब्यूरो
Updated Tue, 14 Aug 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
arrest
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। 25 दिन पूर्व हुई ट्रक लूट के मामले में फरार चल रहे तीन बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दबोच लिया। एक बदमाश मौके से फरार हो गया। एसपी दिनेश कुमार ने कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि 15 जुलाई की रात बदमाशों ने ट्रक लूट लिया था। दो दिन बाद यह ट्रक थानाभवन पुलिस ने गांव अलीपुरा के पास से बरामद कर लिया था। जांच के दौरान प्रकाश में आए बदमाशों को पुलिस तलाश रही थी।
रविवार की रात करीब 10.45 बजे पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बदमाश गांव उमरपुरा के पास से ट्रक लुटेरे आने वाले हैं। सूचना पर एसओ कृष्ण कुमार ने बुलेट पर आ रहे बदमाशों को रुकने का इशारा किया। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी और भागने लगे। पुलिस ने तीन बदमाशों को पकड़ लिया, जबकि एक फरार हो गया।
पकड़े गए बदमाशों ने अपने नाम अभिषेक उर्फ रजत राणा पुत्र नरेंद्र गांव, उमरपुर थानाभवन जिला शामली, कृष्ण कुमार उर्फ काकु पुत्र हंसराज निवासी मोहल्ला चौधरान पट्टी कस्बा थानाभवन, जीशान पुत्र राशिद निवासी मोहल्ला कस्सावान कस्बा थानाभवन को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान चौथा बदमाश प्रिंस पुत्र सुनील राणा निवासी अरड़ाना असंध जिला करनाल मौके से फरार हो गया। पुलिस ने तीनों बदमाशों के पास से एक देशी रिवाल्वर .38 बोर, दो तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं। तीनों बदमाश शातिर हैं और पूर्व में कई घटनाओं को अंजाम दे चुके है।
विज्ञापन
उधर, एसपी ने बताया कि दो माह पूर्व पंजाब में कैंड़ी निवासी विवेक का शव पड़ा मिला था। विवेक राहुल खट्टा गैंग से जुड़ा हुआ था। पकड़ा गया अभिषेक भी विवेक से प्रभावित था और उसी की हत्या का बदला लेने के लिए घूम रहा था। हथियार एकत्र करने के लिए लूटपाट की घटना को अंजाम दे रहे थे।