फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Three absconding accused bailable warrant

फरार तीन आरोपियों के गैर जमानती वारंट जारी

Fri, 19 Feb 2016 01:13 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Fri, 19 Feb 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
Three absconding accused bailable warrant
शामली। हर्ष फायरिंग प्रकरण में ब्लाक प्रमुख पति सहित दो की गिरफ्तारी होने के बाद पुलिस को कोई सफलता नहीं मिल सकी। हालांकि पुलिस फरार तीन अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश का दावा कर रही है, लेकिन वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके। अब पुलिस ने तीनों फरार आरोपियों के गैर जमानती वारंट जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


 कैराना में सात फरवरी को ब्लाक प्रमुख चुनाव जीतने पर हुई हर्ष फायरिंग में बालक समी की मौत हो गई थी। इस मामले को लेकर पुलिस प्रशासन घेरे में रहा। आनन फानन में पुलिस ने ब्लाक प्रमुख पति गय्यूर, इनाम धुरी, नफीस उर्फ छोटा, मुम्तयाज और मुरसलीन निवासीगण भूरा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। जिसके बाद से पांचों आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन


कड़ी मशक्कत के बाद 11 फरवरी को पुलिस ने ब्लाक प्रमुख पति गय्यूर व इनाम धुरी को दबोच लिया। यहां से पुलिस ने दोनों का चालान कर दिया था। इसके बाद पुलिस की इस केस में दबिश मंद पड़ गई। जिसके चलते फरार तीन आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


 हालांकि पुलिस फरार तीनों आरोपियों की तलाश में हरियाणा के जिलों में दबिश का दावा कर रही है, लेकिन पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा। अब पुलिस ने फरार आरोपियों पर कार्रवाई को कोर्ट का सहारा लिया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के गैर जमानती वारंट जारी कर दिए हैं।


सीओ निशांक शर्मा ने बताया कि फरार तीनों आरोपियों के गैर जमानती वारंट जारी कर दिए गए हैं। यदि आरोपी पेश नहीं होते हैं, तो फिर कुर्की की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed