फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Then Khangalin six shops

फिर खंगालीं छह दुकानें

Sun, 08 Jan 2017 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sun, 08 Jan 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
Then Khangalin six shops
chori - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कांधला। कस्बे में बदमाशों को खाकी का खौफ नहीं है। कई दिन से लगातार हो रही चोरियों के बाद शुक्रवार रात भी पांच दुकानों को खंगाला गया। छठी दुकान में चोरी का प्रयास करते समय तीन युवकों को पकड़ने का दावा किया गया है।
विज्ञापन


एक सप्ताह से कस्बे में चोरी की वारदात हो रही हैं। तीन दिन पूर्व इस गिरोह के सदस्यों ने कस्बे की 11 दुकानों में चोरी करते हुए पुलिस को खुली चुनौती दी  इससे व्यापारियों में रोष था। 
विज्ञापन


पुलिस को गश्त की शिकायत करने के साथ ही व्यापारियों ने अपनी सुरक्षा के लिए कई स्थानों पर पहरे लगवाना शुरू किया है। मगर इसके बावजूद बदमाशों के हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार रात में एक बार फिर चोरों ने कस्बे के कैराना रोड़ स्थित प्रवीण सैनी की इलेक्ट्रानिक्स की दुकान से छह हजार रुपये का सामान, शादाब की दुकान से  2 हजार रुपये की नगदी, राजू चाय वाले की दुकान से एक हजार रुपये की नगदी,खैल घसौली रोड़ स्थित शफीक हलवाई की दुकान से 500 रुपये समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। इसके बाद गिरोह के लोग लाला सैनी किराना स्टोर ओर फौजी ट्रेडर्स का शटर उखाड़कर चोरी करने का प्रयास कर रहे थे कि पुलिस आ गई।


पुलिस को आता देखकर ये लोग मौके फरार होने लगे। पुलिस ने तीन युवकों को दबोच लिया, जबकि उनके साथी फरार हो गए । थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार चौहान का कहना है कि हिरासत में लिए युवकों से पूछताछ हाे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed