{"_id":"6acbdcf05a1d6bb6600b7427","slug":"illegal-firecrackers-worth-55-lakh-seized-trader-arrested-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-164327-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: 55 लाख की अवैध आतिशबाजी बरामद, कारोबारी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: 55 लाख की अवैध आतिशबाजी बरामद, कारोबारी गिरफ्तार
विज्ञापन
फोटो-41- हथगाम के ग्राम अहिंदा में पकड़ा गया पटाखा कारोबारी। संवाद
हथगाम। पुलिस ने निर्धारित लाइसेंस क्षमता से अधिक भंडारित करीब 55 लाख रुपये कीमत के 57.83 क्विंटल विभिन्न ब्रांड की आतिशबाजी बरामद की गई है। मामले में कारोबारी को गिरफ्तार किया गया है। छापा हथगाम पुलिस और फायर सर्विस खागा की टीम ने मारा।
टीम ने ग्राम अहिंदा में शुभम आइसक्रीम फैक्टरी के बगल में नई प्लाॅटिंग के पास स्थित एक गोदाम में छापा मारा। गोदाम में राहुल कुमार साहू निवासी ग्राम अल्लीपुर बहेरा थाना सुल्तानपुर घोष का आतिशबाजी का कारोबार संचालित हो रहा था।
तलाशी के दौरान 183 गत्ते, 12 बोरियां, आठ पॉलिथीन और एक प्लास्टिक बैग में रखी कुल 57.83 क्विंटल आतिशबाजी बरामद की गई। इनकी अनुमानित कीमत करीब 55 लाख रुपये बताई गई है।
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसके पास आतिशबाजी के भंडारण के लिए 100 किलो का लाइसेंस है। दिवाली पर बिक्री करने के उद्देश्य से उसने लाइसेंस की निर्धारित क्षमता से अधिक आतिशबाजी गोदाम में जमा की थी। टीम में नायब तहसीलदार प्रतिमा द्विवेदी, दरोगा उत्कर्ष मिश्रा, आलोक कुमार और राजन कन्नौजिया शामिल रहे।