{"_id":"6acbda98de2280f606055de4","slug":"property-dealer-shot-after-a-dispute-sitapur-news-c-102-1-slko1055-165712-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: विवाद के बाद प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: विवाद के बाद प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली
Mon, 12 Oct 2026 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Mon, 12 Oct 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। शहर के कैंचीपुल के पास शनिवार देर रात विवाद के बाद प्रॉपर्टी डीलर मोहल्ला नईबस्ती निवासी किशन मिश्र (28) को एक युवक ने गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से भाग गया। घायल को रात में ही जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है, विवाद के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
सौरभ के अनुसार उनके भाई किशन प्रॉपर्टी बेचने व खरीदने का काम करते हैं। दोनों भाई रात करीब 10:50 बजे खरीदारी करने के लिए कैंची पुल के पास गए थे। वहां पर बने सरस्वती विद्या मंदिर लोनियनपुरवा के सामने मोहित मिश्र नाम का युवक आया जो कि दोनों से अभद्रता करने लगा। आरोपी जब गाली-गलौज करने लगा तो दोनों भाइयों ने इसका विरोध किया।
इससे नाराज आरोपी अपने घर से तमंचा लेकर आया और फायर कर दी। गोली किशन की कमर में जाकर लगी। शोर सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा होने लगी। भीड़ का फायदा उठाकर आरोपी वहां से भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया है। सीओ सिटी विनय ने बताया कि आरोपी की तलाश जारी है। घायल की हालत स्थिर है।