फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   He wanted to frame his brother after killing his mother.

Fatehpur News: मां की हत्या कर भाई को फंसाना चाहता था

Mon, 12 Oct 2026 12:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
He wanted to frame his brother after killing his mother.
फोटो-44- हत्यारोपी राजू पटेल।
बकेवर। थाना क्षेत्र के दिलावलपुर गांव में बुजुर्ग मां सावित्री देवी की शुक्रवार रात हत्या करने के आरोपी पुत्र राजू को रविवार दोपहर पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि घटना के समय वह नशे की हालत में था। मां ने उससे खाना मांगा तो उसे गुस्सा आ गया। उसने पहले ईंट से हमला किया और फिर फावड़े से वार कर दिया। इसके बाद वह घर के अंदर ही लेट गया। सुबह करीब 5:30 बजे नशा कम होने पर उसने मां को मृत पाया।
विज्ञापन

आरोपी ने बताया कि इसके बाद वह नहर किनारे पहुंचा और मामा को फोन कर बताया कि उसके भाई रामजीवन ने मां की हत्या कर दी है। उसने भाई से भूमि विवाद को लेकर रंजिश होने की बात भी बताई। इसके बाद वह बरिगंवा में अपने दोस्त भारत के पास पहुंचा और उसके ई-रिक्शा से शिवराजपुर गंगा घाट गया। हालांकि उसने गंगा स्नान नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर लौटने के बाद वह चुपचाप छत पर पहुंच गया। कुछ देर बाद मामा का बेटा अजय और उसका भाई रामजीवन गांव पहुंच गए। अजय ने फोन कर उसे नीचे बुलाया तो उसने गंगा स्नान करने जाने की बात कही। इसके बाद परिजन ने उसे छत से पकड़ लिया और मारपीट की। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार यादव ने बताया कि आरोपी को गांव के बाहर नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed