फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Woman dies after being buried under a collapsing mound of earth.

Farrukhabad News: मिट्टी का टीला धंसने से दबकर महिला की मौत

Mon, 12 Oct 2026 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after being buried under a collapsing mound of earth.
कमालगंज। गांव देवरान गढ़िया में चूल्हे की मरम्मत के लिए टीला से मिट्टी खोदने के दौरान बड़ा हिस्सा धंसने से महिला दबकर घायल हो गई। ग्रामीणों ने मिट्टी हटाकर महिला को बाहर निकाला और गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया। लोहिया अस्पताल में महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव देवरान गढ़िया निवासी रमेश चंद्र कुशवाहा की पत्नी किरन देवी (50) रविवार सुबह परिवार की मीना देवी के साथ कब्रिस्तान के निकट टीले के पास मिट्टी खोदने गई थीं। टीले के नीचे बैठ कर गड्ढे से मिट्टी खोदने लगीं। इसी दौरान टीला धंसने से मिट्टी का बड़ा हिस्सा उनके ऊपर गिर गया और वह दब गईं। साथी मीना के भी शरीर में चोट आई। मीना ने घटना की सूचना पड़ोस में स्थित खेत में काम कर रहे लोगों को दी।
विज्ञापन

किसान बंटू, पप्पू आदि दौड़ कर पहुंचे और मिट्टी हटाकर किरन को बाहर निकाला। परिजन भी पहुंच गए। घायल को बाइक से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां हालत में सुधार न होने पर महिला को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान किरन ने दम तोड़ दिया। इससे परिजन बेहाल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुत्र सचिन ने बताया कि चूल्हा सही करने व मकान का कुछ हिस्सा लीपने के लिए मिट्टी की आवश्यकता थी। मां सुबह मिट्टी लेने गई थीं। तभी हादसा हो गया। महिला के पति रमेश खेती कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। किरन के दो बेटे संदीप और सचिन और दो बेटियां संध्या और बुलबुल हैं। संदीप, सचिन और संध्या की शादी हो चुकी है। घटना के बाद छह वर्षीय पुत्री बुलबुल बिलखते हुए मां को तलाशती रही। प्रभारी निरीक्षक रामसहाय सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed