फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The woman shot

कैराना में दुष्कर्म पीड़िता को गोली मारी, गंभीर

Sat, 15 Oct 2016 04:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sat, 15 Oct 2016 04:25 PM IST
विज्ञापन
The woman shot
Firing
कैराना। तारीख पर जाते हुए दुष्कर्म पीड़िता पर आधा दर्जन हमलावरों ने फायरिंग कर दी, जिसमें गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई है। परिजनों ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। उसे हायर सेंटर भेजा गया है। 
विज्ञापन


कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी एक महिला के साथ गैंगरेप किया गया था। जिसके बाद पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज करा दिया था।
विज्ञापन


यह मुकदमा मुजफ्फरनगर कोर्ट में विचाराधीन है। शुक्रवार को महिला की कोर्ट में तारीख थी। शुक्रवार को वह अपने भतीजे के साथ जा रही थी। बताया जाता है कि जैसे ही सुबह करीब 11 बजे बस्ती बंजारन के पास पहुंची। उसी दौराना आधा दर्जन लोग आए और उन्होंने आते ही उस पर फायरिंग कर दी। इससे हड़कंप मच गया। महिला तथा उसके भतीजों ने ईख में छुपने के लिए दौड़ लगाई, लेकिन महिला को कई गोली लग गई। जिसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला को गोली मारने के मामले की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे मुजफ्फरनगर को रेफर कर दिया गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। परिजनों का कहना है कि दुष्कर्म पीड़िता पर मुकदमे में फैसले का दबाव बनाया जा रहा था और धमकी दी जा रही थी। इसी के चलते हमला हुआ है। महिला के जेठ के लड़के ने सात नामजद आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

फैसला नहीं करने पर जानलेवा हमला
शामली। झाल में एक महिला पर कुछ लोगों ने हत्या के मामले में फैसला नहीं करने पर जानलेवा कर दिया। पीड़िता ने शामली कोतवाली में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस जांच कर रही है।

शुक्रवार को गांव झाल निवासी कमलेश पत्नी महक सिंह ने बताया कि उसके पुत्र सोनू की चार माह पूर्व हत्या कर दी गई थी। इस मामले में उसने गांव निवासी समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। तब से यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है। आरोप है कि हत्यारोपी इस मामले में फैसले का दबाव बना रहे हैं। 

आरोप है कि बृहस्पतिवार रात उसके घर पर चार-पांच लोग आए और उन्होंने आते ही महिला पर फायरिंग कर दी। महिला ने किसी तरह घर में छिपकर अपनी जान बचाई। आरोप है कि आरोपी उसके बाद मुकदमे में फैसला नहीं करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। 

पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर सुरक्षा तथा आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर, कोतवाली प्रभारी सतीश राय का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed