{"_id":"57fe80ae4f1c1bd87528f49d","slug":"the-report-could-not-be-filed-within-24-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामली चीनी मिल कर्मी को गोली मारने के केस की 24 घंटे बाद भी दर्ज नहीं हुई रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शामली चीनी मिल कर्मी को गोली मारने के केस की 24 घंटे बाद भी दर्ज नहीं हुई रिपोर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Thu, 13 Oct 2016 04:34 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। शुगर मिल कर्मी को गोली मारने वाले हमलावरों का 24 घंटे बीतने के बाद भी कोई सुराग नहीं लग पाया। रिपोर्ट भी दर्ज नहीं हुई। कांधला थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर गुजरान निवासी राजपाल शामली शुगर मिल में नौकरी करता है। मंगलवार रात करीब छह बजे वह ड्यूटी खत्म होने पर बाइक से अपने गांव लौट रहा था।
दिल्ली रोड पर जब वह गांव बलवा गेट के पास पहुंचा, तो पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर उसकी बाइक रुकवा ली। बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने राजपाल पर दो फायर झोंके। एक गोली राजपाल के हाथ में, जबकि दूसरी छाती पर लगी। वारदात को अंजाम देकर बदमाश मौके से फरार हो गए।
सूचना पर पहुंची शामली कोतवाली पुलिस ने घायल को शामली स्थित अस्पताल पहुंचाया। वहां से गंभीर हालत के चलते राजपाल को मेरठ रेफर कर दिया गया।
वहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वारदात को हुए 24 घंटे से ज्यादा बीत गए, लेकिन अब तक पुलिस यह भी पता नहीं लगा पाई है कि राजपाल को गोली मारने वाले कौन थे और उसे गोली क्यों मारी गई। इतना ही नहीं मामले में रिपोर्ट भी दर्ज नहीं हो सकी। सीओ सिटी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।