फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The pretext of marrying the rape, the police involved in the investigation

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म

Mon, 19 Dec 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Mon, 19 Dec 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
The pretext of marrying the rape, the police involved in the investigation
rape
कांधला। विधवा महिला ने अपने देवर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि एक दिन पूर्व आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर फांसी लगाकर महिला को जान से मारने की कोशिश की। महिला ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने रविवार को अपने परिजनों के साथ कांधला थाने पहुंचकर तहरीर दी। बताया कि उसकी शादी छह साल पूर्व पानीपत (हरियाणा) के एक गांव में हुई थी।
विज्ञापन


शादी के कुछ समय बाद हादसे में उसके पति की मौत हो गई। पति की मौत के बाद से उसका देवर उसके साथ शादी करने का झांसा देकर यौन शोषण करता रहा है। इस बीच देवर ने महिला के नाम दर्ज कीमती प्लाट और जेवरात भी धोखे से बेचकर पूरा रुपया अपने कब्जे में कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जब महिला ने देवर पर शादी का दबाव बनाया तो मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। कई दिन से महिला अपने मायके में रह रही है। महिला ने अपने रुपयों की मांग करते हुए पुलिस से शिकायत करने की बात कही तो देवर शनिवार शाम अपने साथ कुछ साथियों सहित महिला के मायके पहुंच गया। आरोपी ने महिला को फांसी लगाकर जान से मारने की कोशिश की। विरोध करने पर मारपीट कर महिला के कपड़े फाड़ दिए। 


शोरशराबा होने पर मोहल्ले के लोग आए, तो आरोपी फरार हो गए। कांधला थाना प्रभारी अनुराधा      सिंघल ने बताया कि तहरीर आई     है, जांच के बाद उचित कार्रवाई      की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed