फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The name of the exam cheating

परीक्षा पास कराने के नाम पर ठगी

Fri, 06 May 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली Updated Fri, 06 May 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
The name of the exam cheating
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। लेखपाल भर्ती परीक्षा पास कराने के नाम पर एक व्यक्ति को ठगने का मामला प्रकाश में आया है। परीक्षा में पास न होने पर पीड़ित ने पैसे वापस मांगे, तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

 

चौसाना निवासी खालिद को गांव के ही एक युवक ने लेखपाल भर्ती परीक्षा पास कराने के नाम पर बहला लिया। कहा कि शामली निवासी एक व्यक्ति से उसकी जान पहचान है, तो लेखपाल भर्ती परीक्षा में तुम्हें पास करा सकता है। इसके बदले में खालिद से नौ लाख मांगे गए। जिस पर खालिद ने उक्त युवक को दो लाख रुपये दे दिए।

विज्ञापन

जबकि बाकी परीक्षा देने से पहले कहा गया। जब परीक्षा की तिथि नजदीक आई, तो खालिद से फिर से ढाई लाख रुपये लिए गए। कुछ दिन बाद जब रिजल्ट आया, तो उसमें खालिद का नाम नहीं आया। जिस पर उसने उक्त युवक से मिला और अपने पैसे वापस मांगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

आरोप है कि युवक पहले तो उसे पैसे देने के नाम पर बहलाते रहे। अब आरोपियों ने पैैसे देने से मना कर दिया है और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। खालिद ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed