{"_id":"57e6c0474f1c1b3176a8341f","slug":"the-murder-was-on-remand-pistol-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारोपी को रिमांड पर , पिस्टल बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्यारोपी को रिमांड पर , पिस्टल बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Sat, 24 Sep 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना। प्रदीप उर्फ लीलू हत्याकांड के आरोपी को पुलिस ने रिमांड पर लेकर पूछताछ की। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पिस्टल और कारतूस बरामद करने का दावा किया है।
21 जुलाई की रात तीतरवाड़ा में कार सवार बदमाशों ने प्रदीप उर्फ लीलू की हत्या कर दी थी। लीलू के पिता तोफा ने कैराना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। विवेचना के दौरान तीतरवाड़ा निवासी शफात उर्फ मोटा का नाम प्रकाश में आया था। एक माह पूर्व सहारनपुर एसओजी ने कार लूट कर भागते समय शफात और उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया था। वर्तमान में शफात मोटा सहारनपुर जेल में बंद है। उधर, कोतवाली प्रभारी एपी भारद्वाज ने बताया कि न्यायालय से अनुमति मिलने पर शफात को सहारनपुर जेल से 24 घंटे के कस्टडी रिमांड पर लाया गया।
उसकी निशानदेही पर ग्राम डूंडूंखेडा और तीतरवाड़ा के बीच जंगल में बने एक समाधि स्थल के पास से हत्या में प्रयुक्त .32 बोर की पिस्टल तथा कारतूस बरामद कर लिया गया। रिमांड का समय पूरा होने पर आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
उधार दिए रुपये मांगने पर फायरिंग ः मोरना। गांव कम्हेड़ा में उधार के रुपये मांगने पर दुकानदार ने एक युवक पर उसके ऊपर फायरिंग करने का आरोप लगाया है।
दुकानदार नजर मोहम्मद पुत्र सरफराज ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने गांव में मोबाइल की दुकान खोल रखी है। आरोप है कि गांव का ही सईदूलजमा पुत्र अकरम अपने मोबाइल में 300 रुपये का रिचार्ज कराने आया था। मेरे द्वारा उधार के रुपये मांगने पर आरोपी ने फायर कर दिया। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।