{"_id":"58b715134f1c1bbd56833cf3","slug":"the-kidnapping-of-teenager-seduced","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहला फुसलाकर किया किशोरी का अपहरण ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहला फुसलाकर किया किशोरी का अपहरण
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
Updated Thu, 02 Mar 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
थानाभवन। क्षेत्र के गांव भैसानी इस्लामपुर निवासी युवक ने गांव की ही किशोरी का बहला फुसलाकर अपहरण कर लिया। पीड़िता के पिता ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
गांव भैसानी इस्लामपुर निवासी देवी सिंह ने बुधवार को थानाभवन थाने में तहरीर दी। देवी सिंह ने बताया कि मंगलवार को वह परिवार सहित एक शादी समारोह में गया हुआ था। घर में उसकी 16 वर्षीय पुत्री अकेली थी। आरोप है कि गांव का ही मोनू उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। जब वह शादी समारोह से घर लौटे, तो घटना का पता लगा। देवी सिंह ने गांव के कुछ लोगों पर भी आरोपी युवक का सहयोग करने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।