{"_id":"5b0ef5a74f1c1bda6e8b56d2","slug":"teen-killed-by-pushing-under-the-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन के नीचे धक्का देकर किशोर को मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन के नीचे धक्का देकर किशोर को मार डाला
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
Updated Thu, 31 May 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
युवक नीटू।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली के गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के एक गांव में प्रेम प्रसंग से खफा एक किशोर की प्रेमिका के परिजनों ने ट्रेन के नीचे धक्का देकर उसकी हत्या कर दी। सुबह रेलवे ट्रैक पर शव पड़े होने की सूचना किसी ने पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक के पिता की ओर से आरोपी युवती और उसके भाई सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने कहा कि पूरे मामले की छानबीन के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
थानाक्षेत्र के गांव निवासी ब्रह्मपाल के पुत्र नीटू (17) का एक किशोरी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों ने दोनों को कई बार समझाया, लेकिन वह नहीं माने। युवक के परिजनों ने भी किशोरी के परिजनों को समझाया, लेकिन वह नीटू के संपर्क में बनी रही। आरोप है कि 29 मई की रात किशोरी के साथ उसके परिजनों ने मारपीट की। रात 11 बजे नीटू को किशोरी द्वारा फोन कराकर घर के पास उसे बुलवा लिया। आरोप है कि किशोरी और उसका भाई सोनू, धर्मेंद्र, रणपाल नीटू के साथ मारपीट कर उसे हींड रेलवे स्टेशन की तरफ ले गए। आरोप है कि चारों ने युवक को पकड़कर ट्रेन के नीचे धक्का देकर उसकी हत्या कर दी। सुबह होने पर आसपास के लोगों ने रेलवे ट्रैक पर युवक का शव पड़ा देखा। इसके बाद परिजनों को इसकी सूचना दी। सूचना पर परिजन तथा अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। एसओ गढ़ीपुख्ता ओमप्रकाश भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने आरोपी किशोरी, उसके भाई सोनू सहित चार लोगों के खिलाफ हत्या में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
किशोरी की मां ने बताई नई कहानी
आरोपी किशोरी की मां का कहना है कि नीटू मेरी पुत्री को बहला फुसला कर ले गया था। वह काफी दिन से मेरी लड़की को परेशान करता था। उनका प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़की की मां ने बताया कि नीटू ने मेरी लड़की से फोन करके कहा कि वह हम दोनों को एक नहीं होने देंगे, हम दोनों ट्रेन के नीचे जाकर मरेंगे। वह मेरी लड़की को हिंड रेलवे ट्ैक पर ले गया। वह ट्रेन के आगे खुद मरना व मेरी लड़की को भी मारना चाहता था। ट्रेन को देखकर मेरी लड़की ने इसका विरोध किया और वह किसी तरह से छूटकर रेलवे ट्रैक से बाहर निकलने लगी, जिससे उसको काफी गंभीर चोटें आई। इसके संबंध में उनके पास एक रिकार्डिंग भी है।
विज्ञापन
दोनों का प्रेम प्रसंग काफी समय से चल रहा था। परिजन नाखुश थे। प्रेमी नीटू का शव बुधवार की सुबह रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिल। आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
-ओमप्रकाश सिंह
एसओ
विज्ञापन
विज्ञापन