{"_id":"570fe8244f1c1b16384a6e3e","slug":"sucide-tried-to-lockup","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकअप में जान देने की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लॉकअप में जान देने की कोशिश
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
Updated Fri, 15 Apr 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली में मारपीट के मामले में कोतवाली पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी ने लॉकअप में आत्महत्या करने की कोशिश की।
करीब एक माह पूर्व बेबी पत्नी नत्थू निवासी काजीवाड़ा ने कोतवाली में तहरीर दी थी कि उसके पति पर नया बाजार निवासी दीपक ने मामूली विवाद में मारपीट की और लाठी डंडों से उसकी टांग तोड़ दी। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।
जिसके बाद से आरोपी दीपक फरार चल रहा था। रात कोतवाली पुलिस ने उसे दबोच लिया और हिरासत में लेकर लॉकअप में बंद कर दिया। इस दौरान उसके साथ एक और आरोपी सोनू निवासी पंसारियान भी लॉकअप में था।
बृहस्पतिवार को सुबह करीब दस बजे दीपक ने अपनी शर्ट निकाल ली और फांसी लगाने की कोशिश करने लगा। उसे फांसी लगाने की कोशिश करते देख सोनू ने शोर मचा दिया।
जिस पर लॉकअप के बाहर पहरा दे रहे होमगार्ड व कोतवाली में मौजूद पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में लॉकअप खोला गया और दीपक को बाहर निकाला गया। दीपक का आरोप था कि उस पर झूठा आरोप लगाकर फंसाया गया है।
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों ने जमकर फटकार लगाई और बाहर लाकर पहरे में बिठा दिया। उधर, इस मामले में सीओ निशांक शर्मा ने कहा कि इस तरह का मामला संज्ञान में नहीं आया है। जानकारी कराई जाएगी।