फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Student groups, firing in four sue

छात्र गुटों में फायरिंग, चार पर मुकदमा

Fri, 16 Dec 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Fri, 16 Dec 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
Student groups, firing in four sue
- फोटो : Demo Pic
शामली। बृहस्पतिवार को शामली में छात्र गुटों में हुई फायरिंग के मामले में दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे गुट के चार छात्रों के खिलाफ जानलेवा हमले में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनका चालान कर दिया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को शामली के हनुमान धाम के अंदर छात्रों के दो गुटों में संघर्ष हो गया था, पुलिस के पहुंचने से पहले ही दोनों पक्ष वहां से फरार हो गए थे। बाद में थाने में एक पक्ष का विनीत मलिक उर्फ चाइनीज निवासी हसनपुर कोतवाली पहुंचा और सोनू पुत्र शमशाद निवासी हसनपुर, अंकित निवासी चूनसा के खिलाफ जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने करने की तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। 
विज्ञापन


कुछ देर बाद दूसरे पक्ष का आर्यन पुत्र सतीश निवासी बहावड़ी पहुुंचा और विनीत मलिक, रोहित उर्फ भूत पुत्र नरेश निवासी लिसाढ़ के खिलाफ जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने की तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही सोनू उर्फ शमशाद, विनीत उर्फ चाइनीज, रोहित उर्फ भूत को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को पुलिस ने तीनों का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्चस्व की लड़ाई में कॅरियर की सफाई 
शामली। यूपी वेस्ट की धरती पर मूंछ की लड़ाई में न जाने कितने घर तबाह हो गए, बावजूद समाज इनसे सीख नहीं लेता। स्थिति अब ओर चिंताजनक होती जा रही है, क्योंकि इन्हीं पदचिह्नों पर अब युवा पीढ़ी भी चल पड़ी है। परिवार को किनारे कर अपना गुट तैयार कर छात्र वर्चस्व की लड़ाई में कूद रहे हैं। अंजाम चाहे जो भी हो, लेकिन छात्र अपने कॅरियर की सफाई करने पर तुले हुए हैं। 

शामली नगर के वीवी इंटर कॉलेज, किसान इंटर कॉलेज सहित अन्य कॉलेजों में आसपास देहात के हजारों छात्र शिक्षा ग्रहण करने आते हैं। जिनमें से कुछ छात्र आपस में दोस्ती के नाम पर एक गुट बनाते हैं। इस दौरान किसी बात को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया तो वही विवाद रंजिश का रूप ले लेता है। छात्रों की यह रंजिश खूनी रूप भी ले लेती है।

पुरानी रंजिश में शामली में दो छात्रों की चाकुओं से गोद कर हत्या की जा चुकी है। उन मामलों में एक दर्जन से अधिक छात्र जेल गए, जिनमें सभी का भविष्य चौपट हो गया। तीन साल पूर्व विजय सिनेमा के पास एक युवक की हत्या कर दी थी, बाद में पुलिस जांच हुई थी तो मामला छात्रों की आपसी झगड़े का निकला था, जिसमें आधा दर्जन से अधिक छात्र जेल भेजे गए थे। 

इसके बाद फरवरी 2016 में बुढ़ाना अड्डे के पास छात्र शुुुभम की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। इस मामले में आधा दर्जन लोगों को जेल भेज गया, जिनमें से कई छात्र भी थे। ताजा मामले में छात्रों के इन दो गुटों में मोबाइल के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद फायरिंग तक भी हुई। दोनों की तरफ से एक दूसरे पक्ष के चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया, जिनमें से तीन को पुलिस ने जेल भेज दिया। तीनों छात्र पढ़ाई कर रहे थे। 


आज के बच्चे अपने पथ से भटक रहे हैं। पढ़ाई की बजाय गलत संगत में पड़ कर अपराध की राह पकड़ रहे है। शामली में छात्रों के गुटों में लड़ाई के मामले में पूर्व में आए है, आठ माह पूर्व एक कत्ल भी हुआ था, जिसमें छात्र भी जेल गए थे, शुक्रवार को फायरिंग में दर्ज किए गए मुकदमे में जो जेल गए हैं, वो भी छात्र ही हैं। - केपी सिंह, एसएसआई कोतवाली शामली 


सामाजिक मूल्यों में बदलाव आया है, सामाजिक और पारिवारिक बंधन कमजोर हुआ है, जिसके चलते बच्चों में माता-पिता का नियंत्रण और प्रभाव कमजोर पड़ गया। युवा अपराध की ओर से जा रहे हैं। इन कारणों को दूर कर लिया जाए तो इससे बचा जा सकता है। समाज और परिवार जिम्मेदारी सुनिश्चित की जाए। -डा. रवि प्रकाश तिवारी, विभाग प्रभारी समाज शास्त्र, विजय सिंह पथिक राजकीय महाविद्यालय कैराना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed