फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Strike racked crowds

लाठियां फटकार कर भीड़ को खदेड़ा

Sat, 22 Jul 2017 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sat, 22 Jul 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
Strike racked crowds
revel - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। शाम को शिव चौक पर महाआरती के लिए मौजूद भक्तों की भीड़ को देखते हुए पुलिस ने गुुरुद्वारा तिराहे से डाक कांवड़ियों का रूट डायवर्ट कर उनको बाईपास के रास्ते निकालना शुरू कर दिया। इसी बात पर कुछ कांवड़िये नाराज हो गए और तिराहे पर बैठ गए। हालत बेकाबू होते देख पुलिस ने लाठिया फटकार कर भीड़ को खदेड़ा। 
विज्ञापन


शुक्रवार शाम करीब सात बजे की घटना है। शिवचौक पर महाआरती की तैयारी चल रही थी। हजारों की संख्या में भक्त शिव चौक पर मौजूद थे। पुलिस-प्रशासन द्वारा इसके लिए तैयारियां भी की गई थी। आदर्श मंडी पुलिस ने गुुरुद्वारा तिराहे से डाक कांवड़ियों के वाहनों को शहर में जाने से रोकते हुए बाईपास से निकालना शुरू कर दिया। इसी बात को लेकर कई बाइकों पर सवार कांवड़ियों से ्रपुलिस की कहासुनी हो गई। गुस्साए कांवड़ियों ने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन


किसी पुलिस वाले ने कांवड़िये के साथ अभद्रता कर डाली। इसके बाद उन्होंने गुरुद्वारा तिराहे पर बाइक गिराकर बैठे गए और हंगामा कर दिया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठियां फटकारनी शुरू कर दी। मौके की नजाकत को भांपते हुए गुरुद्वारा कमेटी के कई लोग तथा वहा मौजूद अन्य लोगों ने भोलों को समझाया। इसके बाद कांवड़िये शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना आदर्शमंडी प्रभारी राजकुमार शर्मा का कहना है कि शाम के समय आरती होती थी, जिसके चलते रास्ता बंद कर दिया गया था, लेकिन कुछ कांवड़ियों ने हंगामे का प्रयास किया। बाद में उनको समझा-बुझाकर बाईपास से भेज दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed