फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Surveillance on Dakku increased following reports of a letter being written from jail.

Gorakhpur News: जेल से चिट्ठी लिखे जाने की चर्चा के बाद डक्कू की बढ़ी निगरानी

Sat, 12 Sep 2026 02:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 12 Sep 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Surveillance on Dakku increased following reports of a letter being written from jail.
गोरखपुर। सपा नेता जफर अमीन डक्कू की जेल में निगरानी बढ़ा दी गई है। हाई सिक्योरिटी बैरक में बंद डक्कू से शुक्रवार को कई सपा नेताओं के साथ सत्ता पक्ष से जुड़े एक नेता भी मिलने पहुंचे। हालांकि, सप्ताह की तीन निर्धारित मुलाकातें पूरी होने के कारण सभी को लौटना पड़ा। अब डक्कू से अगली मुलाकात सोमवार को हो सकेगी। जेल प्रशासन के अनुसार, डक्कू की गतिविधियों पर पहले से नजर रखी जा रही है। जेल से चिट्ठी लिखे जाने की चर्चा के बाद निगरानी बढ़ाई गई है। हाई सिक्योरिटी बैरक में रखे जाने के कारण उसकी मुलाकात और गतिविधियों पर विशेष नजर है। डक्कू को राजघाट क्षेत्र के तुर्कमानपुर स्थित खोखरटोला में जमीन कब्जे के विवाद में जेल भेजा गया है। एक सितंबर को जमीन पर लगे टीनशेड और पाइप हटाने को लेकर महिलाओं से विवाद हुआ था। आरोप है कि डक्कू समर्थकों और सपा के शहर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी समेत अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed