फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Dr. Sukhbir returns to the post of Kurukshetra CMO

Kurukshetra News: डॉ. सुखबीर की कुरुक्षेत्र सीएमओ पद पर वापसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Dr. Sukhbir returns to the post of Kurukshetra CMO
कुरुक्षेत्र। लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में नाबालिग बच्ची के साथ हुए यौन शोषण के मामले में लापरवाही के आरोपों के चलते तीन जुलाई को बर्खास्त किए गए कुरुक्षेत्र के तत्कालीन सीएमओ डॉ. सुखबीर सिंह की एक बार फिर जिले में वापसी हो गई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को जारी आदेश में डॉ. सुखबीर सिंह को उनके वर्तमान कार्य के साथ सिविल सर्जन कुरुक्षेत्र का अतिरिक्त कार्यभार सौंप दिया है। साथ ही डॉ. विमल कुमार को अतिरिक्त कार्यभार देने संबंधी 22 जुलाई का आदेश निरस्त कर दिया।
विज्ञापन

दरअसल, डॉ. सुखबीर सिंह के सीएमओ पद पर रहते हुए एलएनजेपी अस्पताल में फिजिशियन डॉ. शैलेंद्र शैली पर नाबालिग बच्ची के यौन शोषण का मामला सामने आया था। मामले के बाद तत्कालीन हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने अस्पताल पहुंचकर अधिकारियों से नाराजगी जताई थी। इस दौरान पीएमओ और सीएमओ डॉ. सुखबीर सिंह सहित संबंधित अधिकारियों से जवाब लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेनू भाटिया ने डॉ. सुखबीर सिंह के खिलाफ कार्रवाई और बर्खास्तगी की मांग भी की थी। इसके बाद तीन जुलाई को डॉ. सुखबीर सिंह को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था। बाद में उनकी पुनर्नियुक्ति हुई और उन्हें महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं, हरियाणा के कार्यालय में निदेशक (पुनर्नियुक्त) की जिम्मेदारी मिली। अब विभाग ने उन्हें फिर कुरुक्षेत्र के सिविल सर्जन का अतिरिक्त कार्यभार सौंप दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed