फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Father preparing for son's first birthday dies of electrocution.

Gorakhpur News: बेटे के पहले जन्मदिन की तैयारी कर रहे पिता की करंट से मौत

Sat, 12 Sep 2026 02:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Father preparing for son's first birthday dies of electrocution.
सरदारनगर। चौरी चौरा थाना क्षेत्र के चकदेईया में शुक्रवार रात बेटे के पहले जन्मदिन की तैयारी कर रहे पिता शामुएल बरना बास (35) की करंट लगने से मौत हो गई। वह डीजे का तार जोड़ रहे थे, तभी करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। आसपास के लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौरी चौरा ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद बेटे के जन्मदिन की खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन

मूलरूप से शाहपुर के बशारतपुर निवासी शामुएल अपनी पत्नी अंजू और एक वर्षीय बेटे कबीर के साथ करीब छह वर्ष से ससुराल में मकान बनवाकर रहते थे। ऑटो चलाकर वह परिवार का भरण-पोषण करते थे। शुक्रवार को बेटे कबीर का पहला जन्मदिन था। घर में जन्मदिन की तैयारियां चल रही थीं। इसी दौरान रात करीब साढ़े आठ बजे वह डीजे का तार जोड़ने लगे। इसी दौरान अचानक करंट की चपेट में आ गए। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने शामुएल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी अंजू और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जिस घर में बेटे के पहले जन्मदिन की तैयारियां चल रही थीं, वहां कुछ ही देर में मातम छा गया। सूचना पर पहुंची चौरी चौरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम का परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed