{"_id":"58d563654f1c1bb6681a7222","slug":"stone-pelting-on-rajasthan-police-in-alauddinpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलाउद्दीनपुर में राजस्थान पुलिस पर पथराव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अलाउद्दीनपुर में राजस्थान पुलिस पर पथराव
शामली अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Mar 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
झिंझाना/शामली। चेन स्नेचिंग के आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए राजस्थान पुलिस ने झिंझाना क्षेत्र के गांव अलाउद्दीनपुर में दबिश दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया, लेकिन तभी इकट्ठा हुई भीड़ ने पुलिस को घेर लिया। पुलिस जीप पर पथराव भी किया, मगर पुलिसकर्मी आरोपी को वहां से निकालकर ले गए।
शुक्रवार को राजस्थान के अजमेर जनपद से एसएचओ राजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने झिंझाना थाने पर आमद दर्ज कराई। स्थानीय पुलिस को साथ लेकर गांव अलाउदीनपुर में एक मकान पर दबिश देकर चेन स्नेचिंग के आरोपी दीपक को पकड़ लिया। दीपक के परिवार की महिलाओं ने पुलिस टीम को घेर लिया और पुलिसकर्मियों पर हमला कर दीपक को कस्टडी से छुड़ाने की कोशिश की। पुलिस की जीप पर पथराव भी कर दिया। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर झिंझाना थाने पहुंचने में कामयाब रही।
टीम लीडर दरोगा राजेश कुमार ने बताया कि झिंझाना के युवकों ने उनके क्षेत्र में चेन स्नेचिंग की दर्जनों वारदातों को अंजाम दिया। मौके की सीसीटीवी फुटेज भी उनके पास है। एक आरोपी दीपक को हिरासत में लिया गया है। झिंझाना थाना प्रभारी अवनीश गौतम ने बताया कि आरोपी युवक को पकड़ने में स्थानीय पुलिस साथ रही है। आरोपी के परिजनों ने हल्का विरोध किया था, पथराव नहीं हुआ।
विज्ञापन
उधर, बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के गांव मन्नापुर निवासी जोनी अपनी मां और एक अन्य महिला को साथ लेकर शामली से लौट रहा था। बरला जट के पास पहुंचे, तो बाइक की टक्कर सड़क किनारे खड़ी डायल 100 की कार से हो गई। हादसे में तीनों लोग घायल हो गए।