{"_id":"59ff50904f1c1bd7538bb647","slug":"stolen-goods-from-the-school-recovered-from-the-candidate-s-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभासद प्रत्याशी के घर से बरामद हुआ स्कूल से चोरी का सामान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सभासद प्रत्याशी के घर से बरामद हुआ स्कूल से चोरी का सामान
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Sun, 05 Nov 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
arrest
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला। गांव गंगेरू स्थित प्राथमिक विद्यालय में सेंध लगाकर रसोई में से गैस सिलेंडर, घी और चावल चोरी कर लिए गए। पुलिस ने एक आरोपी को दबोच लिया और उसकी निशानदेही पर स्कूल से चोरी सामान बरामद कर लिया। यह सामान कस्बा कांधला निवासी एक सभासद प्रत्याशी के घर से बरामद हुआ, लेकिन अभी पुलिस ने उसे आरोपी नहीं बनाया है। पुलिस का कहना है कि इसकी जांच की जा रही है।
कांधला थाना क्षेत्र के गांव गंगेरू स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर दो की दीवार में लगाकर शनिवार रात रसोई में रखे गैस सिलेंडर, घी के तीन टीन और करीब 50 किलो चावल को चोरी कर लिए गए।
रविवार की सुबह स्कूल में चोरी की जानकारी होने पर ग्रामीणों ने पुलिस और प्रधानाध्यापक सतीश को सूचना दी। प्रधानाध्यापक सतीश ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस कार्रवाई में लग गई और कुछ समय के बाद ही छानबीन में अहम सुराग हाथ लगने पर गंगेरू निवासी अजीत चौहान को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
विज्ञापन
अजीत ने पूछताछ में बताया कि स्कूल से चोरी किया सामान उसने कांधला निवासी एक व्यक्ति को बेचा है, जो निकाय चुनाव में वार्ड सभासद पद का प्रत्याशी भी है।
इसके बाद पुलिस ने अजीत की निशानदेही पर सभासद प्रत्याशी के मकान से सामान बरामद कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी अजीत को रविवार दोपहर न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया गया। वहीं, जिस व्यक्ति के घर से सामान बरामद हुआ, उसके बारे में जांच की जा रही है कि उसके मकान तक सामान कैसे पहुंचा। यदि उसके खिलाफ ठोस सबूत मिलते हैं, तो कार्रवाई की जाएगी।