फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shots fired on student exams

परीक्षा दे रहे छात्र पर जानलेवा हमला

Mon, 04 Apr 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली Updated Mon, 04 Apr 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
Shots fired on student exams
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। आदर्श मंडी क्षेत्र के बनत स्थित एक कालेज में परीक्षा दे रहे छात्र पर आधा दर्जन युवकों ने जानलेवा हमला बोल दिया। युवकों ने कमरे में घुसकर छात्र को मारपीट कर घायल कर दिया। बीच बचाव को आए कॉलेज स्टाफ के साथ भी अभद्रता की गई।
विज्ञापन


सोमवार को सेंट आरसी कॉलेज ऑफ हायर एजूकेशन में बीकॉम की परीक्षा चल रही थी। बनत के मोहल्ला सुभाषनगर निवासी विशाल पुत्र प्रमोद भी परीक्षा दे रहा था। तभी पांच-छह युवक कॉलेज में घुस आए और विशाल के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। शोरशराबा सुनकर कॉलेज स्टाफ दौड़ा और हमलावरों को पकड़ने की कोशिश की गई। तो उन्होंने स्टॉफ के साथ भी मारपीट कर दी और धमकी देते हुए कॉलेज से फरार हो गए।
विज्ञापन


कॉलेज प्रशासन की सूचना पर आदर्श मंडी पुलिस पहुंची, लेकिन तब तक हमलावर भाग गए थे। बाद में घायल छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पाकर छात्र के परिजन भी पहुंच गए। छात्र ने आरोपी तीन युवकों को पहचान लिया। छात्र विशाल की ओर से आरोपी आकाश, अजय निवासी भौराकलां व हिमांशु निवासी काकानगर समेत तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ तहरीर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed