फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   sheeba rijwana muder case : CBCID investigate

शीबा-रिजवाना हत्याकांड ः सीबीसीआईडी करेगी जांच

Sun, 07 Aug 2016 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sun, 07 Aug 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
sheeba rijwana muder case : CBCID investigate
crime - फोटो : demo pic
शामली में कैराना कैराना के चर्चित शीबा, रिजवाना अपहरण और हत्यांकाड की जांच अब सीबीसीआईडी करेगी। इसके अलावा हत्याकांड से जुड़े तीन अन्य मुकदमों की       जांच भी सीबीसीआईडी के हवाले कर दी गई है।
विज्ञापन


24 जुलाई 2014 को दो सगी बहनों शीबा और रिजवाना का अपहरण कर लिया गया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके मामले को हल्के में लिया था। जिसके बाद 1 अगस्त को शीबा का शव शामली बाइपास से बरामद होने के बाद भीड़ ने शामली रोड पर जाम लगाने के साथ ही जमकर बवाल मचाया था। उस समय भीड़ के हमले से तत्कालीन कोतवाली प्रभारी अजय चौहान घायल हो गये थे।
विज्ञापन


शीबा की मौत का मामला ठंडा भी नहीं हुआ था कि 6 अगस्त को रिजवाना का शव नग्न अवस्था में खुरगान रोड पर एक खेत से बरामद हुआ था। जिसके बाद भीड़ ने पानीपत बाईपास पर शव को सड़क पर रखकर कई घंटे तक जाम लगाये रखा था। उच्चाधिकारियों के समझाने पर मामला शांत हो गया था। दो साल के अंतराल में पुलिस नामजद आरोपियों में से केवल दो आरोपी व तीन अन्य को जेल भेज सकी, जबकि फरार चल रहे आरोपियों के घरों की कुर्की भी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पूर्व एक दूसरी घटना में शीबा रिजवाना पक्ष के लोग हत्या के आरोपी पक्ष की युवती का अपहरण करके ले गये थे।
उक्त मामला भी अभी तक विचाराधीन है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शीबा रिजवाना अपहरण, हत्याकांड व मामले से जुडे अन्य तीन मुकदमों की जांच सीबीसीआईडी के हवाले कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed