{"_id":"5a3aaa574f1c1b4e718ba661","slug":"seven-families-free-from-brick-kiln","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईंट भट्टे से बंधन मुक्त कराए सात परिवार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ईंट भट्टे से बंधन मुक्त कराए सात परिवार
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
Updated Wed, 20 Dec 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
थानाभवन में भैसानी भट्ठेे से वापस जाते मजदूर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली के थानाभवन के ग्राम भैसानी में ईंट भट्टे पर बंधुआ मजदूरों के सात परिवारों में शामिल 45 सदस्यों को पुलिस और प्रशासन की टीम ने मुक्त करा दिया। यह कार्रवाई हाईकोर्ट के आदेश पर की गई। मजदूरों को बंधनमुक्त कराने के बाद उनके गांव भिजवा दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर भट्टा मालिक और मुंशी फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर के थाना गंगोह क्षेत्र के गांव धानवा निवासी नसीमा पत्नी साबिर ने हाईकोर्ट में रिट दायर की थी। जिसमें आरोप लगाया था कि गांव भैंसानी स्थित ईंट भट्टा मालिक और मुंशी द्वारा उनके सात परिवारों के करीब 45 सदस्यों से बंधुआ मजदूरी कराई जा रही है। उनके साथ पिटाई की जाती है और खाना भी नहीं दिया जा रहा है। हाईकोर्ट ने मजदूरों को बंधन मुक्त कराने का आदेश दिया था। इसके चलते बुधवार को एसडीएम शामली सुरजीत सिंह, नायब तहसीलदार सुरेंद्र सिंह, लेखपाल शैलेंद्र शर्मा, श्रम विभाग के इंस्पेक्टर केपी सिंह, कादरगढ़ चौकी इंचार्ज संदीप कुमार पुलिस बल के साथ भैंसानी गांव में श्रीजी ब्रिक्स सप्लाई भट्टे पर पहुंचे। वहां से मजदूरों के सात परिवारों को बंधन मुक्त कराया।
इस दौरान जब मजदूर परिवार भट्टे से अपना सामान ट्रक में लाद रहे थे, तो वहां मौजूद एक कर्मचारी ने उनके साथ मारपीट कर दी। इस पर पुलिस ने आरोपी को पकड़कर भट्टे पर बैठा लिया। एसडीएम सुरजीत सिंह ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश पर भट्टे पर से इरफान, निन्ना, मीरजंहा, तरन्नुम, अकरम, समरीन, शरीफ, शोएब, जरीब और रुखसार आदि के परिवार को मुक्त कराने के बाद उनके घर भिजवा दिया गया है। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन