{"_id":"5761a6414f1c1b4d1f11d07b","slug":"sending-extortion-letters-to-businessmen-sought","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी को चिट्ठी भेज मांगी रंगदारी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यापारी को चिट्ठी भेज मांगी रंगदारी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Thu, 16 Jun 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
crime
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कांधला। कस्बे से लोगों के पलायन की सूची सांसद द्वारा जारी होने पर जहां एक ओर उसके सत्यापन पर प्रशासन की निगाहें लगी हैं। वहीं, एक सप्ताह में तीन व्यापारियों से रंगदारी मांगे जाने से क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त है। बुधवार शाम एक बार फिर बदमाशों ने समोसा मिष्ठान व्यापारी को चिट्ठी भेजकर दो लाख की रंगदारी मांग की है।
नगर के मोहल्ला खैल निवासी सोमपाल सैनी उर्फ ठाकुर समोसे वाले नगर के दो स्थानों पर रेस्टोरेंट खोलकर समोसे व मिष्ठान का व्यापार करते हैं। पीड़ित व्यापारी के अनुसार बुधवार शाम उसके पास डाक के द्वारा एक पत्र आया। जिसमें लिखा है कि दो लाख रुपये की रकम सहारनपुर जिला कारागार में भेज दो, अगर इस बारे में पुलिस व अन्य व्यक्ति को सूचना दी तो पूरे परिवार को जान से मार देंगे। रंगदारी की चिट्ठी मिलने के बाद व्यापारी वर्ग में हड़कंप मच गया।
पीड़ित व्यापारी ने व्यापार मंडल सहित अन्य लोगों को मामले की सूचना दी। जिसके चलते दर्जनों व्यापारी एक स्थान पर एकत्रित हो गए और थाने जाकर थाना प्रभारी साहब सिंह को मामले से अवगत कराया। कहा कि इससे कई माह पूर्व भी पीड़ित व्यापारी को रंगदारी की चिट्ठी भेजकर रंगदारी मांगी गई थी, लेकिन मामले में कोई खुलासा नहीं हो पाया था। व्यापारी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी साहब सिंह का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। व्यापारी को सुरक्षाकर्मी दे दिया गया है। इस दौरान थाने पर गांव आल्दी प्रधान अरविंद सैनी, ब्रजबिहारी मित्तल, नरेश सैनी, तरुण सैनी, लक्ष्य, भोला, शिवा, राजपाल, राजेश, आचार्य जी, रविंद्र, विशाल संदीप आदि लोग मौजूद रहे।