फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   ruthless murder of a missing child

लापता बालक की निर्मम हत्या

Thu, 12 Jul 2018 12:24 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली Updated Thu, 12 Jul 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
ruthless murder of a missing child
शामली के मोहल्ला रेलपार में विलाप करते मृतक समीर के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
शामली में एक दिन पूर्व लापता हुए बालक की निर्मम हत्या कर दी गई। उसका शव एसपी दफ्तर के सामने वाले रास्ते पर आम के बाग के पास खेत में पड़ा मिला। उसकी जीभ और हाथ की नस धारदार हथियार से काटी गई थी, जबकि नाडे़ से गला घोंटा गया। बालक की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन करने में लगी हुई है।
विज्ञापन
मूलरूप से झिंझाना निवासी फिरोज राज मिस्त्री का काक करता है और कई साल से उसका परिवार शामली में मोहल्ला रेलपार में बाबूराम के मकान में किराए पर रह रहा है। फिरोज का सात साल पुत्र समीर मंगलवार सुबह करीब नौ बजे घर के बाहर खेलते समय संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। परिवार ने उसे खूब तलाश किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। रात करीब आठ बजे फिरोज ने आदर्श मंडी थाने पहुंचकर गुमशुदगी की तहरीर दी थी। बुधवार सुबह राहगीरों ने एसपी दफ्तर के सामने वाले रास्ते पर आम के बाग में अज्ञात बालक का शव पड़ा देखा।
विज्ञापन
जानकारी मिलने पर समीर के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और शव की शिनाख्त अपने लापता बेटे के रूप में की। समीर की हत्या उसके लोवर के नाडे़ से गला घोंटकर की गई, जबकि उसकी जीभ और हाथ की नसें भी कटी मिलीं। सूचना पर आदर्श मंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि समीर के पिता फिरोज ने मंगलवार रात गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वहीं, पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि घटना की गंभीरता से जांच कराई जा रही है। जल्दी ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
- बबलू नामक युवक पर जताया शक समीर के परिजनों ने मोहल्ला रेलपार के ही बबलू नाम के एक युवक पर शक जताया है। समीर के पिता फिरोज का कहना है कि बबलू ने कई दिन पूर्व उसको धमकी दी थी। समीर की हत्या के मामले में पुलिस इस पर भी जांच कर रही है। वहीं, बालक की हत्या के मामले में छानबीन करने में जुटी आदर्श मंडी थाना पुलिस ने दो संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ चल रही है। हालांकि हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।
- परिजनों का रो रोकर बुरा हाल समीर की हत्या से उसके परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। समीर की मां शबनम तो रोते रोते बेसुध तक हो गई। परिवार के अन्य सदस्यों ने उन्हें संभाला। समीर के भाई आमिर ने बताया कि उसके भाई को घर के बाहर से खेलते समय अगवा करके हत्या की गई है। हत्या का शक जिस युवक पर है, उसका नाम पुलिस को बता दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed