{"_id":"58c2f6364f1c1b8322dc6296","slug":"rs-10-lakhs-for-the-farmer-sought","type":"story","status":"publish","title_hn":" किसान से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसान से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Mar 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
कैराना। किसान से अज्ञात बदमाश ने फो न पर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। बदमाश ने रंगदारी नहीं देने पर किसान के बेटे की हत्या या बेटी के अपहरण करने की धमकी दी। रंगदारी की धमकी मिलने से किसान का परिवार दहशत में जी रहा है। बाद में पीड़ित किसान ने कोतवाली में तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की।,
ग्राम झाड़खेड़ी निवासी शिवकुमार ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर साढे़ 12 बजे उसके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से फोन आया।
फोन करने वाले ने गाली-गलौज करते हुए उससे 10 लाख रुपये रंगदारी देने की मांग की। उसके द्वारा पैसे देने में असमर्थता जताने पर बदमाश ने उससे धमकी भरे लहजे में कहा कि अगर तूने 10 लाख रुपये नहीं दिए तो तेरे बेटे को मार देंगे या तेरी बेटी का अपहरण कर लेंगे। रंगदारी का फोन आने के बाद से उसका परिवार बुरी तरह डरा हुआ है। तहरीर में आरोपी बदमाश के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गई। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी।