फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Rookie in the house

उद्यमी के घर में घुसे बदमाश

Wed, 19 Apr 2017 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली Updated Wed, 19 Apr 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
Rookie in the house
मकान में बदमाशों के घुसने की जानकारी देते प‌रिजन। - फोटो : amar ujala
शामली। शहर की कांबोज कॉलोनी में उद्यमी के मकान में बदमाश लूटपाट के इरादे से घुस गए। समय रहते उद्यमी को इसकी भनक लग गई और जैसे ही उद्यमी के परिवार ने शोर मचाया, तो बदमाश भाग गए। घटना की सूचना दिए जाने के बावजूद पुलिस मौके पर नहीं पहुंची, जिसको लेकर लोगों में रोष है। 
विज्ञापन


उद्यमी मनोज कुमार की कंडेला इंडस्ट्री एरिया में फैक्ट्री है और उनका परिवार आदर्श मंडी थाना क्षेत्र में मुजफ्फरनगर मार्ग स्थित कांबोज कालोनी स्थित मकान में रहता है। मंगलवार तडके करीब चार बजे दो बदमाश साइड की दीवार फांदकर उनके मकान में घुस गए। रसोई की तरफ लगी खिड़की की जाली का कुछ हिस्सा तोड़ दिया, मगर इसी दौरान भनक लगने पर उद्यमी के परिवार के सदस्य जाग गए और शोर मचा दिया। इस पर दोनों बदमाश मौके से भाग निकले।
विज्ञापन


एक बदमाश की चप्पल तथा एक पत्थर वहीं मकान में पड़ा मिला। इसके बाद कालोनी में ही रहने वाले व्यापारी नेता मोहित जैन, जेके जैन, ईंट भट्टा मालिक भूपेंद्र मलिक सहित दर्जनों लोग इकट्ठा हो गए। बदमाशों के आने की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। सूचना देने के करीब एक घंटा बाद पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे, जिसको लेकर उद्यमी के परिवार और अन्य लोगों ने रोष जताया। घटना के संबंध में आदर्श मंडी थाना पुलिस को तहरीर दे दी गई है। थानाध्यक्ष का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी की फुटेज चेक कराई जाएगी तथा बदमाशों को तलाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


संदिग्ध हालत में दो युवक पकड़े 
शामली। रेलवे स्टेशन के दो युवक संदिग्ध रूप से खड़े हुए थे। इस दौरान शक होने पर लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी। सूचना पर कोतवाल पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों युवकों को पकड़ लिया और उसने पूछताछ शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed