{"_id":"575072364f1c1b862d108e22","slug":"robarry-with-truck-driver","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक चालक को अधमरा कर लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक चालक को अधमरा कर लूटा
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Thu, 02 Jun 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली के कैराना में पानीपत रोड पर जिला पंचायत के नाम पर अवैध वसूली करने वालों ने बुधवार रात एक ट्रक को रुकवा लिया और पैसे मांगने लगे। चालक के विरोध करने पर पीट पीटकर उसे अधमरा कर दिया।
आरोप है उक्त युवकों ने चालक से हजारों की नगदी भी लूट ली। चालक किसी तरह थाने में पहुंचा और सात डकैती की धाराओं में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पिछले काफी समय से पानीपत रोड पर गांव काकौर से पहले कुछ युवक हरियाणा में आने जाने वाले ट्रकों से जिला पंचायत के नाम पर वसूली कर रहे हें।
कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिससे अवैध वसूली करने वालों के हौसले बुलंद हो गए। बुधवार रात दो बजे ग्राम भारसी थाना कांधला निवासी धर्मेंद्र अपने साथी रूपेंद्र के साथ पानीपत की और से ट्रक लेकर कैराना आ रहा था।
विज्ञापन
पानीपत रोड पर गांव काकौर के पास जिला पंचायत के नाम पर टोल वसूल करने वालों ने ट्रक को रुकवा लिया और रुपयों की मांग की। धर्मेंद्र, रुपेंद्र द्वारा विरोध करने पर वहां मौजूद युवकों ने लाठी-डंडों से उन जमकर पिटाई कर दी।
धर्मेंद्र के पास से 5500 रुपये और रूपेंद्र के पास से 7200 रुपये लूट लिए। वहां से बचकर दोनों घायल ट्रक लेकर कोतवाली पहुंचे। उन्होंने सातों आरोपियों के विरुद्ध नामजद तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी एमएस गिल ने बताया कि तहरीर पर कैराना निवासी मुरसलीन, तासिम, खुर्शीद, मुनव्वर, राशिद, साबिर, बबलू के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।