{"_id":"574f28754f1c1b4366108ec0","slug":"rewarded-rustam-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनामी बदमाश रुस्तम पुलिस के हत्थे चढ़ा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इनामी बदमाश रुस्तम पुलिस के हत्थे चढ़ा
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Wed, 01 Jun 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
कैराना कोतवाली में पकडे़ आरोपी का खुलासा करते एएसपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली के कैराना में पुलिस ने लूट, डकैती और युवती का अपहरण करके दुराचार करने के मामले में फरार चल रहा 12 हजार का इनामी बदमाश रुस्तम गिरफ्तार कर लिया है।
बुधवार को कैराना कोतवाली में प्रेसवार्ता के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार झा ने बताया कि मंगलवार रात कोतवाली प्रभारी एमएस गिल, उपनिरीक्षक रविंद्र सिंह और आदेश कुमार ने खुरगान चौराहे पर चेकिंग कराई।
इसी दौरान बाइक सवार रुस्तम निवासी खुरगान को गिरफ्तार किया गया। रुस्तम के कब्जे से 12 बोर का तमंचा, दो कारतूस और बिना नंबर प्लेट की काले रंग की पल्सर बाइक बरामद की गई। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि रुस्तम की गिरफ्तारी पर डीआईजी की ओर से 12 हजार रुपये का ईनाम घोषित था।
विज्ञापन
उस पर खुरगान से ही नाबालिग किशोरी का अपहरण कर दुराचार करने के अलावा कैराना, कांधला, झिंझाना, शामली सहित हरियाणा, उत्तराखंड और दिल्ली में लूट डकैती, छेड़खानी करने के मामले दर्ज हैं। पुलिस ने रुस्तम को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।