फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Remains tense, five reports

तनाव बरकरार, पांच पर रिपोर्ट दर्ज

Sat, 25 Feb 2017 12:17 AM IST
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली Updated Sat, 25 Feb 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
Remains tense, five reports
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जलालाबाद। कस्बे के गंगोह रोड पर बृहस्पतिवार को दो पक्षों में हुए पथराव और फायरिंग गोली लगने से मरे एक युवक के भाई की तरफ से पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसमें नामजद महिला नजराना को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गमगीन माहौल में युवकों के शव सुपुर्द-ए-खाक कर दिए गए। घटना को लेकर दूसरे दिन भी तनाव की स्थिति बनी रही। इसके चलते पुलिस, पीएसी और आरआरएफ के जवान भी तैनात रहे। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार शाम गंगोह रोड पर नई बस्ती निवासी करीम बेग और हिफजान उर्फ शोबी खान पक्ष के लोगों में गाली-गलौज के बाद टकराव हो गया था। एक तरफ से पथराव किया गया तो दूसरे पक्ष के लोगों ने मकान की छत से गोलियां बरसाई थीं। झगड़े के दौरान गोली लगने के कारण मुजाहिद पुत्र मंजूर खान निवासी मोहम्मदीगंज और सलमान पुत्र युसुफ निवासी मोहल्ला करीमबख्स की मौत हो गई थी, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। 
विज्ञापन


देर रात मुजाहिद के भाई मसकूर की ओर से दी गई तहरीर पर पुलिस ने  परवेज पुत्र सनाउल्ला, अर्सी पुत्र निसात खान, हिफजान खान उर्फ शोबी, सरदार खान समी पुत्र सरदार खान और नजराना पत्नी हिफजान के खिलाफ हत्या, बलवा, जानलेवा हमला और 7 क्रिमिनल एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई। आरोपी नजराना को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार दोपहर आरोपी नजराना को कोर्ट में पेश करके पुलिस ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, इस मामले के बारे में सीओ थानाभवन सुनील कुमार त्यागी ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास चल रहा है। फिलहाल घटना में मारे गए मुजाहिद के भाई की तरफ से रिपोर्ट दर्ज हुई है। झगड़ा करने वाले दोनों पक्षों की तरफ से कोई तहरीर नहीं आई है। एहतियातन दोनों पक्षों के मकानों के आसपास पुलिस तैनात रही। आरोपियों को छोड़ा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed