{"_id":"56dc442a4f1c1be0438b459d","slug":"rape-of-displaced-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंगा विस्थापित महिला से गैंगरेप की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दंगा विस्थापित महिला से गैंगरेप की कोशिश
ब्यूरो/अमर उजाला, कांधला
Updated Sun, 06 Mar 2016 08:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला में दंगा विस्थापित के घर में घुसकर कुछ युवकों ने महिला के साथ गैंगरेप की कोशिश की। शोर शराबा होने पर महिला का देवर पहुंचा, तो आरोप है कि आरोपियों ने महिला व उसके देवर के साथ मारपीट की और तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया। इस दौरान दो आरोपियों को लोगों ने दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
सांप्रदायिक दंगे के दौरान शामली जनपद के गांव खरड़ निवासी एक परिवार ने कांधला में आकर शरण ली थी । तभी से उनका परिवार कांधला दिल्ली सहारनपुर हाईवे स्थित राज गार्डन में मकान बनाकर रह रहा है । शनिवार को उनके गांव के पांच छह युवक पहुंचे। इस दौरान घर पर महिला अकेली थी। आरोप है कि युवकों ने महिला के साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। जिसका विरोध करने पर मारपीट करते हुए युवकों ने महिला से दुष्कर्म की कोशिश की।
शोर शराबा होने पर उसका देवर वहां पहुंच गया। जिसे देखकर आरोपी युवकों ने उस पर हमला बोल दिया और तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया। आसपास के लोग एकत्र हो गए और उन्होंने भागने की कोशिश कर रहे दो युवकों को पकड़ लिया। जबकि उनके अन्य साथी फरार हो गए। लोगों ने पकड़े गए युवकों की धुनाई कर दी और पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़ित पक्ष ने पांच युवकों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष नरेश कुमार यादव का कहना है कि मामले की तहरीर मिली है, जांच पड़ताल के बाद कार्रवाई की जाएगी।