फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Punjab brought bull rescued from trafficking

तस्करी कर पंजाब से लाए सांड़ मुक्त कराए

Thu, 18 Feb 2016 01:12 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Thu, 18 Feb 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
Punjab brought bull rescued from trafficking
चौसाना। पंजाब से तस्करी कर लाए गए सांड़ों से भरा ट्रक सकौती के जंगल में ग्रामीणों ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। ट्रक में 13 मृत और 13 जीवित सांड़ मिले। गुस्साए ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। ट्रक चालक को पीटा और ट्रक में आग लगा दी। इस बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक में लगी आग बुझा दिया। करीब चार घंटे के बाद कार्रवाई के आश्वासन पर हंगामा शांत हुआ।
विज्ञापन


बुधवार पूर्वाह्न करीब साढ़े दस बजे झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव सकौती के जंगल में ग्रामीणों ने ट्रक पकड़ा। बंद बॉडी वाले ट्रक में क्रूरतापूर्वक 30 से ज्यादा सांड़ भरकर लाए जा रहे थे। ट्रक खोलते ही कुछ सांड़ भाग निकले, जबकि 13 जीवित और 13 सांड़ मृत मिले, जिसके बाद ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया।
विज्ञापन


 ट्रक चालक बाबू पुत्र हुसैन निवासी फलावदा (मेरठ) और उसके साथी अली हसन पुत्र मुंशी जलालाबाद (शामली) को पकड़ लिया। दोनों की जमकर पिटाई की गई। इसी दौरान चौसाना चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों आरोपियों को भीड़ से छुड़ाया। ग्रामीणों ने पुलिस पर पशु तस्करों के संरक्षण करने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच एक युवक ने ड्राइवर सीट पर ट्रक में आग लगा दी। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह आग बुझाई। पुलिस के खिलाफ ग्रामीण हंगामा प्रदर्शन करते रहे। इसके बाद झिंझाना थानाध्यक्ष आरबी सिंह पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंचे और हंगामा कर रहे ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया।    

  करीब चार घंटे के बाद मामला शांत हुआ। एसओ झिंझाना आरबी सिंह का कहना है कि पूछताछ में पता चला है कि पशुओं को पंजाब से चोरी करके लाया जा रहा था, आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

पंजाब से चोरी करके लाये जा रहे थे पशु
 पुलिस का कहना है कि डाक्टरी परीक्षण के दौरान पशुओं के शरीर पर निशान मिले हैं। जिनको बेचा या खरीदा नहीं जा सकता।  रात में अंधेरे का फायदा उठाकर गोवंश को चोरी करके लाया जा रहा था। पुलिस के मुताबिक मृत 13 पशुओं (सांड़) को गड्ढा खोदकर दबवा दिया गया। बाकी 13 सांड़ को गौशाला भिजवा       दिया है।  

हंगामा करने वालों पर होगी कार्रवाई
 थानाध्यक्ष आरबी सिंह का कहना है कि हंगामा करने वालों युवक शिवसेना सहित अन्य संगठनों से जुड़े हुए हैं। युवकों ने ग्रामीणों को उकसाने का काम किया है। वीडियोग्राफी करा ली गयी है, पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

गोवंश से लदे दो ट्रक पकड़े
कैराना/जलालाबाद। पंजाब से तस्करी कर लाए जा रहे गोवंश से लदे दो ट्रक बुधवार शाम कैराना में पकड़े गए। पुलिस ने दोनों ट्रकों को जलालाबाद गोशाला में भेज दिया, जहां एक ट्रक में तीन गाय और दो बैल मृत मिले। बुधवार शाम कैराना थाना पुलिस पानीपत रोड पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पानीपत की ओर से आते दो ट्रकों को रोका गया। चेकिंग करने पर दोनों ट्रकों में गोवंश लदे मिले। दोनों ट्रक में सवार चार लोगों को पकड़ लिया और ट्रकों को जलालाबाद स्थित गोशाला भिजवा दिया गया।


जलालाबाद में जब ट्रक खोलकर देखे गए, तो एक ट्रक में 14 सांड, जबकि दूसरे ट्रक में 11 गोवंश मिले। इनमें से तीन गाय और दो बैल मृत पाए गए। पुलिसकर्मियों ने पशुओं की गणना करने के बाद जलालाबाद नगर पंचायत कर्मियों की मद्द से मृत गोवंश को गड्ढा खोदकर दबवा दिया। इंस्पेक्टर कैराना एमएस गिल का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। दोनों ट्रकों में गोवंश को पंजाब से लाना बताया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed