फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Two youths on a motorcycle took 20,000 rupees from an elderly man's pocket.

Panipat News: मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने बुजुर्ग की जेब से निकाले 20 हजार रुपये

Mon, 19 Oct 2026 03:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Mon, 19 Oct 2026 03:09 AM IST
विज्ञापन
Two youths on a motorcycle took 20,000 rupees from an elderly man's pocket.
समालखा। शहर की मयूर विहार कॉलोनी में मस्जिद निवासी 88 वर्षीय अब्दुल मजीद को मोटरसाइकिल पर लिफ्ट लेना काफी महंगा पड़ गया। मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात युवकों ने बुजुर्ग को करीब 300 मीटर तक लिफ्ट देने के बहाने उनकी जेब से 20 हजार रुपये उड़ा लिए। पीड़ित बुजुर्ग की शिकायत पर समालखा थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

अब्दुल मजीद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी जान-पहचान गांव आट्टा निवासी इकबाल से है। उसने उनसे 20 हजार रुपये उधार लिए थे। इन रुपयों को चुकाने के लिए उन्होंने अपनी पेंशन और अन्य साधनों से पैसे जोड़कर रखे थे। वे ये 20 हजार रुपये अपनी कमीज की निचली जेब में रखकर पैदल ही इकबाल की दुकान पर जा रहे थे। रास्ते में उन्होंने एक मोटरसाइकिल को रुकने का इशारा किया। इस पर दो युवक सवार थे। युवकों ने बाइक रोककर उन्हें पीछे बैठा लिया। महज 300 मीटर आगे जाने पर उन्हें उतरने के लिए कहा तो युवकों ने बाइक रोक दी। जैसे ही वे नीचे उतरने लगे, युवकों ने अचानक तेजी से बाइक आगे बढ़ा दी। इससे वह सड़क पर नीचे गिर गए।
विज्ञापन

इसके तुरंत बाद उन्होंने अपनी जेब देखी तो 20 हजार रुपये गायब थे। जबकि उनकी कमीज की ऊपरी जेब में रखे 2,700 रुपये और मोबाइल फोन सुरक्षित बच गए। उन्होंने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को पूरी वारदात की सूचना दी। समालखा थाना पुलिस के प्रभारी महिपाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस अब घटनास्थल के आसपास और रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में लगी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed