{"_id":"6ad53cb43d42b7d6a60eec44","slug":"iphone-and-a-purse-containing-documents-snatched-from-a-woman-panipat-news-c-244-1-pnp1001-166252-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: महिला से आईफोन और दस्तावेज से भरा पर्स छीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: महिला से आईफोन और दस्तावेज से भरा पर्स छीना
Mon, 19 Oct 2026 03:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Mon, 19 Oct 2026 03:10 AM IST
विज्ञापन
पानीपत। शहर के पॉश इलाके मॉडल टाउन में एक युवक ने शनिवार रात सदानंद पार्क के नजदीक महिला के आईफोन और पर्स झपट लिया। इसमें आईफोन-14 और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे हुए थे। महिला खरीदारी कर अपने घर लौट रही थी। बदमाश बिना नंबर प्लेट की एक्टिवा पर सवार होकर आया था।
मॉडल टाउन की मंजू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शनिवार की रात करीब साढ़े आठ बजे वह गुरुद्वारा चौक से जरूरी सामान खरीदकर पैदल अपने घर वापस जा रही थी। वह सदानंद पार्क के पास पहुंची तो पीछे से तेज गति से आए बिना नंबर प्लेट के एक्टिवा सवार युवक ने उनके हाथ से पर्स छीनछीन लिया और भाग गया। उसके पर्स में आईफोन-14 था। उसनक अपने घर आकर परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी। परिजन रविवार को मॉडल टाउन थाना पहुंरे और पुलिस को शिकायत दी। मॉडल टाउन थाना के प्रभारी जगमिंद्र ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। ब्यूरो