फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Police team attacked, Inspector uniforms bush, attempted murder

पुलिस टीम पर हमला, दरोगा की वर्दी फाड़ी, हत्या का प्रयास   

Mon, 05 Dec 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Mon, 05 Dec 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
Police team attacked, Inspector uniforms bush, attempted murder
attack - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली/कैराना। धोखाधड़ी के आरोपी को पकड़कर थाने ला रही रही पुलिस पर आरोपी पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया। पुलिस कर्मियों ने विरोध किया तो पथराव और फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन


हमलावरों ने पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। भीड़ के बीच में फंसे दरोगा की जमकर पिटाई के बाद गला घोंटकर हत्या की कोशिश की गई। इसके बाद हमलावर आरोपी को छुड़ा ले गए।  सूचना पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। एसपी भी घटनास्थल पर पहुंचे। हमले में घायल तीन दरोगा व एक कांस्टेबल का मेडिकल कराया जा रहा है।
विज्ञापन


दोपहर करीब दो बजे कैराना कोतवाली में तैनात एसआई आदेश कुमार, जितेंद्र सिंह, देव सिंह रावत व कांस्टेबल शकील व अंकित कुमार गांव पांवटी कला में दो माह से धोखाधड़ी के मुकदमे में वांछित व स्मैक बेचने के आरोपी आलिम के घर पर दबिश देकर उसे पकड़ लिया। आमिल को लेकर पुलिस चली तो आलिम के परिवार के दो दर्जन पुरुषों व महिलाओं ने पुलिस टीम पर लाठी-डंडों से हमला करते हुए पथराव और फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भीड़ ने दरोगा आदेश कुमार को पीटते हुए उसकी वर्दी फाड़ दी और वर्दी की डोरी से उसका गला घोंटने का प्रयास किया। साथी पुलिस वालों ने भीड़ से दरोगा आदेश कुमार को बड़ी मुश्किल से बचाया। इस दौरान दरोगा देव सिंह रावत, जितेंद्र कुमार, आदेश कुमार व कांस्टेबल शकील घायल हो गए। इस बीच हमलावरों ने आलिम को पुलिस की गिरफ्त से छुड़ा लिया।


पुलिस कर्मियों ने हमले की सूचना कैराना पुलिस और कंट्रोल रूम पर दी तो हड़कंप मच गया। स्वयं एसपी डा. अजय पाल शर्मा, सीओ भूषण वर्मा, कैराना, झिंझाना, शामली पुलिस व पीएसी लेकर गांव में पहुंचे, लेकिन तब तक हमलावर मौके से फरार हो गए थे। घायल पुलिस कर्मियों का सरकारी अस्पताल में मेडिकल कराया तथा आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की तैयारी में लग गई।  एसपी डॉ. अजय पाल शर्मा ने बताया कि मुकदमे में वांछित को पुलिस पर हमला कर छुड़ाया गया है, हमले के दोेषियों को कतई बख्शा नहीं जाएगा, मामले में मुकदमा दर्ज करने के साथ ही एनएसए के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed