फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Police arrested the accused, bike recovered

पुलिस ने एक आरोपी पकड़ा, बाइक बरामद

Fri, 06 May 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली Updated Fri, 06 May 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
Police arrested the accused, bike recovered
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कांधला। कारपोरेशन बैंक एटीएम में चोरी का प्रयास करने के प्रकरण में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से बाइक बरामद की है। 
विज्ञापन


कस्बे के रेलवे रोड हिंदू इंटर कालेज की मार्केट में स्थित कॉपोरेशन बैंक के नीचे एटीएम लगा है। करीब एक सप्ताह पूर्व बदमाशों ने एटीएम के पीछे की दीवार में सेंध लगाकर एटीएम मशीन को तोड़कर रुपये चोरी करने का प्रयास किया था। बैंक शाखा प्रबंधक पंकज कुमार ने मामले में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी।

थाना प्रभारी ने बताया कि बुधवार देर गंगेरु रोड पर वाहनों  की चेकिंग के दौरान गंगेरू की ओर से बाइक सवार युवक को पकड़ा गया। पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम नन्हा उर्फ मेहताब निवासी मोहल्ला खेल कांधला बताया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी साहब सिंह ने बताया कि नन्हा से मिली बाइक चोरी की निकली, जिसके बाद पूछताछ में उसने कांधला के एटीएम से चोरी करने की कोशिश की घटना भी स्वीकारी। उसने बताया कि इस काम में उसके साथ बदरू, सद्दाम निवासी मोहल्ला खैल कांधला और कैराना के मोहल्ला आलकलां निवासी आरिफ भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी नन्हा को गिरफ्तार कर पुलिस ने कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। वहीं, बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed