फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Police accused of framing innocent

पुलिस पर निर्दोष को फंसाने का आरोप

Wed, 24 Feb 2016 12:44 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Wed, 24 Feb 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
शामली। झिंझाना क्षेत्र के गांव खानपुर से पिछले दिनों कर्नाटक (हैदराबाद) पुलिस बावरिया समाज के एक युवक को चेन स्नैचिंग के आरोप में पकड़कर ले गई। बावरिया समाज के लोगों ने मंगलवार को एसपी से मुलाकात कर युवक को छुड़वाने की मांग  की है।
विज्ञापन


एसपी विजय भूषण से मुलाकात कर लोगों ने कहा कि दूसरे राज्यों की पुलिस बावारिया जाति के युवकों को बदमाश बनाने पर तुली हुई है। इसी के चलते आए दिन उनके गांवों में दबिश देकर निर्दोष लोगों को पकड़कर ले जाती है। उन्होंने बताया कि रविवार को भी हैदराबाद की पुलिस खानपुर गांव में पहुंची और बावरिया समाज के युवक को पकड़कर ले गई। उन्होंने बताया कि युवक एमए की पढ़ाई कर रहा है।
विज्ञापन


हैदराबाद पुलिस ने उसके भविष्य पर ग्रहण लगा दिया है। उनसे मांग की गई कि युवक को छुड़वाने के लिए आला अफसरों को पत्राचार कराया जाए। इस दौरान बावरिया समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष धीरध्वज, हरजीत सिंह महामंत्री, विश्राम, भोजराम, दयाराम, विजयपाल, फूलकुमार, रामरतन, रामकुमार, इतवारी, होशियार सिंह और भगतराम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed