{"_id":"57e4332f4f1c1bf840a82e35","slug":"pita-putriyon-ne-kiya-lipik-shamim-ki-hatya","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता और तीन पुत्रियों ने किया शमीम का कत्ल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिता और तीन पुत्रियों ने किया शमीम का कत्ल
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Fri, 23 Sep 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
शमीम हत्याकांड में पकड़े गए आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली में कांधला नगर पालिका के वरिष्ठ लिपिक शमीम की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। पिता-पुत्रियों ने शमीम का कत्ल किया था। पुलिस के मुताबिक उधार देने के बाद रकम न चुकाने का दबाव बनाकर शमीम शारीरिक और मानसिक शोषण कर रहा था। अवैध संबंध और मनमानी ही शमीम की हत्या की वजह बना। हत्याकांड में छह आरोपी गिरफ्तार किए गए। इनमें पिता, तीन बेटियों और बेटे के अलावा एक युवती का प्रेमी भी शामिल है।
बृहस्पतिवार को शमीम की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में शमीम के पुत्र आरिफ की तरफ से मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि शमीम अहमद ने शकूर को एक लाख रुपये उधार दिए थे। इसके बाद शमीम का शकूर के यहां पर आना जाना बढ़ गया था। इसी दौरान शकूर की बड़ी बेटी के साथ उसके संबंध हो गए।
शमीम ने उसके बाद उसकी छोटी पुत्रियों पर भी अपनी नजर रखनी शुरू कर दी। शकूर और उसके परिजनों ने इसका विरोध किया तो उधार की रकम चुकाने का दबाव बनाने लगा। इसके बाद शकूर और उसकी तीनों पुत्रियों ने शमीम को ठिकाने लगाने की ठान ली।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक 20 सितंबर की रात शमीम को फोन कर पड़ोस वाले मकान में बुलवाया गया और उसके बाद उसकी चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी शकूर, उसकी तीनों पुत्रियों, पुत्र आबिद तथा छोटी बेटी के प्रेमी रियाजूद्दीन को गिरफ्तार किया है।